लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गुरुवार 20 जनवरी को एक दिनी की यात्रा पर इंदौर आए। वे शाम को दिल्ली से फ्लाइट से रवाना होकर इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका उनका सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा के राष्ट्रीय महाचिव कैलाश विजयवर्गीय, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, अशोक डागा, देवेंद्र इनानी, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश मूंगड़, रामेश्वर असावा, सत्यनारायण बाहेती, कल्याणमल मंत्री आदि ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। कुछ देर बाद लोकसभा अध्यक्ष पितृ पर्वत पर दर्शन करने गए। यहां से वे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के मनीषपुरी स्थित निवास पर गए और उनसे मुलाकात की। वे यहां करीब 20 मिनिट रहे। फिर वहां से वे बायपास स्थित एक गार्डन में आयोजित निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 8.30 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इधर, रात को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने इंदौर पहुंचे। उनकी अगवानी सांसद शंकर लालवानी, मंत्री तुलसी सिलावट व अन्य ने की। मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटे इंदौर में रहे और फिर भोपाल रवाना हो गए।
उधर, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी गुरुवार रात 8 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर आएंगे एवं स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात 9.15 बजे इंदौर से फ्लाइट से भोपाल के लिए रवाना होंगे। इस बार वे 26 जनवरी को इंदौर में तिरंगा फहराएंगे
0 टिप्पणियाँ