Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा का 10 दिनी अभियान शुरू, कई वरिष्ठ नेता जुड़े:कार्यकर्ताओं के घर पहुंचे तीन मंत्री, बूथ विस्तार के लिए पंजी में भरी जानकारी

 

भाजपा की बूथ विस्तारक योजना में गृह मंत्री मिश्रा व जल संसाधन मंत्री सिलावट। - Dainik Bhaskar
भाजपा की बूथ विस्तारक योजना में गृह मंत्री मिश्रा व जल संसाधन मंत्री सिलावट।

भाजपा का शहर और जिला इकाई का 10 दिनी बूथ विस्तारक अभियान गुरुवार से प्रारंभ हुआ। इसके तहत भाजपा का विस्तार, सुदृढ़ीकरण, और डिजिटलाइजेशन काे लेकर काम हाेगा। 15 ग्रामीण मंडलों के 129 शक्ति केंद्रों पर पहुंचे विस्तारकों ने इस अभियान में बूथ समितियों को सत्यापित कर डिजिटलाइज करने का प्रयास किया। जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, भाजपा जिला प्रभारी रघुनाथसिंह भाटी बूथ विस्तारक बनकर बूथ पर पहुंचे। इंदाैर के प्रभारी और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने निपानिया मंडल वार्ड 76 के बूथ 236 में ग्राम कनाड़िया पहुंचे।

वे कार्यकर्ताओं और बूथ समिति की बैठक में भी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा- बूथ विस्तारक योजना बहुउपयोगी है। उन्होंने वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, मालिनी गौड़, विधायक महेंद्र हार्डिया, वरिष्ठजनों के घर पहुंचकर सम्मान किया।

नाथ और दिग्विजय बुजुर्ग हो गए, सिर्फ हवाई सफर करते हैं: मिश्रा

मंत्री मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों नेता बुजुर्ग हो गए हैं। अब वे जमीन पर नहीं सिर्फ हवाई जहाज में सफर करते हैं। केवल भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसके कार्यकर्ता जमीन पर लोगों बीच जाकर काम करते हैं। बाकी पार्टियां केवल सोशल मीडिया पर नजर आती हैं। पार्टी हर बूथ पर 11% वोट बढ़ाने का लक्ष्य के साथ काम कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ