इससे शहर के हित में भविष्य की योजनाओं व संपत्तियों के प्रबंधन के लिए स्थान का चयन, पर्यावरण व कानूनी उपबंध, नियोजन के डिजाइन व विजुलाइजेशन के संबंध में एक ही स्थान पर सारी जानकारी मिलेगी। इंदौर स्मार्ट मैप की शुरुआत शुक्रवार को स्मार्ट सीड इनक्यूबेशन सेंटर में होगी।
स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन की जानकारी भी मिलेगी
- इस मैप पर शहर की प्राकृतिक व निर्मित संपत्तियों जैसे भवन, शहरी सुविधाएं जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन की जानकारी प्रदर्शित होगी। रोड नेटवर्क, जल निकाय की जानकारी भी मिलेगी।
- अर्बन प्लानिंग एवं डेवलपमेंट, डिजास्टर मैनेजमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर, रूट प्लानिंग, सिटी क्राइम मैनेजमेंट, ट्रैफिक रूट प्लानिंग, आपातकालीन सूचनाएं व रिवर फ्रंट डेवलपमेंट की जानकारी भी।
- ऐतिहासिक धरोहर जैसे राजबाड़ा, गांधी हॉल, लालबाग पैलेस, व्हाइट चर्च, खजराना मंदिर को 3-डी मॉडल में देखा जा सकेगा। इंदौर स्मार्ट मैप को वेबसाइट www.indoresmartmap.org पर नि:शुल्क एक्सेस किया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ