Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा पर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह का आरोप:बोले- कांग्रेस का प्रशिक्षित व्यक्ति भाजपा धनबल के आधार पर खरीद रही, उच्च शिक्षा मंत्री की तुलना कीड़े-मकोड़े से की

भाजपा का वजूद कमजोर हो गया है। भाजपा में अधिकतर लोग कांग्रेस से गए हैं। चाहे मप्र का मंत्रिमंडल हो, उत्तर प्रदेश में जो टिकट बंटी हो, बंगाल की बात करें, कर्नाटक की या गोवा की बात करे हर प्रदेश में कांग्रेस का प्रशिक्षित व्यक्ति भाजपा धन बल के आधार पर खरीद रही है। ये लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा है। भाजपा खरीद फरोख्त के जरिए धन बल के आधार पर सरकारें बनाने, सरकारें गिराना और मानव जीवन को खरीदना ये लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है।

यह बात शनिवार को पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री के ट्वीट पर उनकी तुलना कीड़े-मकोड़े से कर दी। उन्होंने मंत्री के लिए कोई भी व्यक्ति की इनकी भाषा सुन ले, वो खुद कहेगा कि ये नाथूराम गोड़से के वंशज के लोग हैं। जिनकी पीढ़ियों ने कभी स्वतंत्रता के संग्राम में अपनी हिस्सेदारी नहीं की हो।

वो लोग आज उन महान आत्माओं पर उंगली उठा रहे हैं। ये कीड़े-मकोड़े क्या जाने की भारत की स्वतंत्रता का इतिहास कितने बलिदानों से लिखा गया है। एक लाठी एक लंगोटी में जिस महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से इस भारत को मुक्त कराया आजादी दिलाई। वे उनकी पैर की धूल के बराबर भी नहीं है। ऐसे लोगों की बातों पर हम ध्यान देते नहीं है।

महाराजगिरी कोई बर्दाश्त नहीं करेगावर्मा

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि सिंधिया की प्रताड़ना से प्रताड़ित होकर केपी यादव भाजपा में गए। ये राजा महाराजा अपने चरित्र क्यों नहीं बदल रहे। 75 साल आजादी के हो गए इस लोकतंत्र में राजा-महाराजागिरी चलती नहीं है। केपी यादव चुनाव हुआ सांसद है स्वयं ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराकर आया है। उसके क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रहे है बिना उसकी जानकारी के दौरा कार्यक्रम कर रहे है। आप लोगों का मन दुखा कर राज सिंहासन पर बैठना चाहते हो, ये महाराजगिरी अब कोई बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रियंका गांधी के नारे से आगे बढ़ेगी कांग्रेस
वे बोले- प्रियंका गांधी का नारा मैं लड़की हूं, लड़ सकती हूं, बड़ा काम आ रहा है। भारत की महिलाओं और बेटियों में हलचल है कि एक बड़ा नेतृत्व हम लोगों का मार्गदर्शन करने के लिए भारत वर्ष में है। कांग्रेस निश्चित रूप से आगे बढ़ेगी। प्रियंका गांधी कांग्रेस का मेन चेहरा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ