Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एमओजी लाइन्स:लैंड मॉनिटाइजेशन प्रोजेक्ट काम जल्द शुरू होगा; स्टे अवधि पूरी, अब हटाएंगे बाधाएं

 

एमओजी लाइन्स पर स्मार्ट सिटी द्वारा लाए गए लैंड मॉनिटाइजेशन प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू होगा। इसे लेकर कोर्ट में लगी सभी याचिकाओं का निराकरण हो गया। 31 दिसंबर तक यहां स्टे की अवधि पूरी हो गई। अब बाधाएं हटाई जाएंगी।

एमओजी लाइन्स पर लैंड मॉनिटाइजेशन प्रोजेक्ट का भूमिपूजन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने वर्चुअल किया था। यहां की 40 एकड़ भूमि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए आवंटित की गई। एमओजी लाइन्स के पहले चरण के टेंडर हो चुके। रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन में भूमि ब्लॉक में विभाजित कर आवासीय, व्यावसायिक व मिश्रित उपयोग के लिए दी जाएगी। पहले दो ब्लॉक की लागत 9.06 करोड़ होगी।

दो ब्लॉक से स्मार्ट सिटी को पांच वर्षों में 87.42 करोड़ की आमदनी होगी। रिडेवलपमेंट के ये सभी प्रोजेक्ट 2500 करोड़ के हैं। इनसे स्मार्ट सिटी को 1200 करोड़ की आय होगी। सीईओ ऋषभ गुप्ता ने बताया इस प्रोजेक्ट की सभी बाधाएं दूर हो चुकी हैं। सबसे पहले शासकीय भवनों को हटाया जाएगा।

लैंड मॉनिटाइजेशन प्रोजेक्ट का पैसा ट्रैफिक सुधार में
निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बताया एमओजी लाइन्स के लैंड मॉनिटाइजेशन प्रोजेक्ट की पहली किस्त फ्रीज करवा दी गई है। अब चूंकि स्मार्ट सिटी के बड़े प्रोजेक्ट नहीं हैं तो सारी आमदनी ट्रैफिक सुधार में लगाई जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ