Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गुना में पूर्व CM का युवाओं को नैतिकता का पाठ:भाई पर बोले दिग्गी- लक्ष्मण सिंह को आप भी जानते हैं और मैं भी; उन्होंने केवल भाजपा का फैलाया क्लिप देखा

 

युवा संवाद में शामिल हुए दिग्व - Dainik Bhaskar
युवा संवाद में शामिल हुए दिग्व

प्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने शहर में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से कहा कि "लक्ष्मण सिंह को आप भी जानते हैं और मैं भी।" लक्ष्मण सिंह ने वो सुन लिया जो भाजपा ने सुनाया। केवल वही वीडियो देखा जो भाजपा ने काटकर सब तरफ फैलाया है। उन्होंने वह सुना जो भाजपा ने सुनाया। भाषण का क्लिप काटकर सब तरफ भेज दिया गया। केवल उसे ही लक्ष्मण सिंह ने सुना और टिप्पणी कर दी।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह सोमवार को गुना पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पंचायत चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती की चुनाव हो। उन्होंने पंचायत चुनाव पर बोलते हुए कहा कि यही होना था। कारण यह है कि जब रोटेशन, आरक्षण और परिसीमन हो गया यो उसे निरस्त करके भाजपा चुनाव कराना चाहती है। जब नियम और संविधान का पालन नहीं करोगे, तो सुप्रीम कोर्ट कैसे इसे मंजूर कर देगा।

राजनैतिक की जगह नैतिकता का पाठ

शहर में आयोजित युवा संवाद में उन्होंने भाग लिया। युवा संवाद में उनका पूरा भाषण राजनैतिक की जगह नैतिक रहा। संवाद में उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवा नशे की लत में फंसते जा रहे हैं। उन्हें इससे बचना चाहिए। सेहत बनाने के फेर में वे तरह-तरह की दवाइयां ले रहे हैं, जो उनकी सेहत पर प्रतिकूल असर डाल रही है। उन्होंने कहा कि वह भी अपने आप को युवा ही मानते हैं। 50 कि बाद उन्होंने अपनी उम्र गिनना ही छोड़ दिया है।

बड़ी मछलियों को बचाने बदला नियम

ड्रग्स के मामले पर उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने बड़ी मछलियों को बचाने के लिए नारकोटिक्स के कानून में बदलाव किया। 2014 में ही उन्होंने कानून में से कठोर दंड की धारा हटा दी। बाद में मणिपुर हाई कोर्ट ने एक मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि सरकार के कानून में तो कुछ है ही नहीं। इसमे से तो पूरी धारा ही हटा ली गयी हैं।

चीन से है सरकार की दोस्ती

चीन से रिकॉर्ड व्यापार होने पर सिंह ने कहा कि एक तरफ चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा कर लिया है वहीं दूसरी तरफ चीन से रिकॉर्ड व्यापार हो रहा है। इनकी दोस्ती चीन से है। मोदी जी तो कहते हैं कि भारत की सीमा में कोई घुसा ही नहीं। मोदी जी का संपर्क चीन से है। आज तक वह चीन के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोले हैं।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में धर्म संसद के सवाल पर बोलते हुए दिग्गी ने कहा कि वह इस तरह के कृत्य की निंदा करते हैं। महात्मा गांधी पर इस तरह की टिप्पणी बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है। वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ