Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भोपाल में केबल स्टे ब्रिज फाउंटेन:110 मीटर लंबे फाउंटेन में 126 नोजल, टेस्टिंग के लिए कुछ देर चालू कर रहे; CM करेंगे लोकार्पण

 

फाउंटेन की टेस्टिंग की जा रही है। - Dainik Bhaskar
फाउंटेन की टेस्टिंग की जा रही है।

भोपाल के केबल स्टे ब्रिज (भोज सेतु) पर 110 मीटर लंबे फाउंटेन में कुल 126 नोजल हैं। इसमें कंप्यूटराइज्ड फसाड लाइट लगाई गई है, जो पानी की लहरों पर पड़ते ही दमकने लगेगी। हालांकि, फाउंटेन की लोकार्पण डेट अभी तय नहीं हो पाई है। CM शिवराज सिंह चौहान 30 नवंबर के बाद फाउंटेन का लोकार्पण कर सकते हैं। इसी हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं।

भोपाल स्मार्ट सिटी ने 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत फाउंटेन को लगवाया है। इसकी टेस्टिंग की जा रही है, लेकिन लोकार्पण के चलते राजधानी के लोगों को इसकी खूबसूरती दिखने को नहीं मिल रही है। दिवाली के बाद इसका लोकार्पण होना था, लेकिन PM नरेंद्र मोदी की भोपाल विजिट के चलते लोकार्पण नहीं हो पाया। अब 30 नवंबर के बाद लोकार्पण की बात कहीं जा रही है।

फाउंटेन के बारे में जाने

  • केबल स्टे ब्रिज पर फाउंटेन की लंबाई 110 मीटर है।
  • इसमें 126 नोजल हैं।
  • 1 करोड़ 40 लाख रुपए की लागत के इस फाउंटेन में कंप्यूराइज्ड फसाड लाइट का उपयोग हुआ है।
  • फाउंटेन में पानी टू डी और थ्री डी नोजल के जरिए पहले ब्रिज तक आता है, फिर वापस तालाब में जाता है।
  • VIP रोड से दिखेगा पूरा फाउंटेन

बढ़ेगी खूबसूरती

केबल स्टे ब्रिज फाउंटेन की वजह से ब्रिज और बड़ा तालाब की खूबसूरती बढ़ जाएगी। VIP रोड से पूरा फाउंटेन दिखेगा। बड़ा तालाब और नीलम पार्क में पहले से फाउंटेन लगे हैं, लेकिन वह कई साल से बंद पड़े हैं। भोज सेतु पर फाउंटेन लगने से बड़ा तालाब, VIP रोड और ब्रिज की सुंदरता बढ़ जाएगी।

वर्तमान में रोज शाम को टेस्टिंग की जा रही है। इसके चलते कई रंगों में पानी की लहरें देखने को मिल रही हैं। तिरंगे की लाइट भी लोगों को काफी लुभा रही है। लोकार्पण होने के बाद निर्धारित टाइमिंग से फाउंटेन चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ