Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हिंदुस्तान का दिल देखो:अब भोपाल के पास बनेगा देश का पहला रॉक शेल्टर कॉरिडोर

 

राज्य पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से कराया जा रहा है सर्वे; इस रूट में बैरसिया, विदिशा, रायसेन और सीहोर भी शामिल। - Dainik Bhaskar
राज्य पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से कराया जा रहा है सर्वे; इस रूट में बैरसिया, विदिशा, रायसेन और सीहोर भी शामिल।

राजधानी के आसपास पाषाणयुगीन शैलचित्र (रॉक शेल्टर) मौजूद हैं। ये करीब आधा दर्जन स्थानों पर हैं। इन्हें राज्य पुरातत्व विभाग सुरक्षित एवं संरक्षित करेगा। नई पीढ़ी इनके बारे में जान सके, इसके लिए कॉरिडोर डेवलप कराया जाएगा। इसमें भीम बैठिका, कठौतिया, गोंडीपुरा, कोलार, इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय, दुपाड़िया गेट के पास, हलालपुरा और लालघाटी साइट शामिल हैं।

वहीं, अब नई साइट में बैरसिया, विदिशा, रायसेन और सीहोर को शामिल किया जाएगा। राज्य पुरातत्व अभिलेखागार इसके लिए एक सर्वे करा रहा है। भोपाल के साथ विदिशा और रायसेन में सर्वे हो गया है। अब सीहोर और राजगढ़ की कुछ साइट पर होना है।

विदिशा में मिली नई साइट

भोपाल के साथ विदिशा में भी शैलचित्र वाले स्थानों को सुरक्षित बनाने के लिए सर्वे चल रहा है। इनमें निमखिरिया, अहमदपुर, उदयगिरी, धनोरा पठारी, कबोलपुरी, ग्यारसपुर मुख्य रूप से शामिल हैं। इनके अलावा नटेरन, हवेली पठारी में नई साइट मिली है, जहां शैलचित्र वाली गुफाएं हैं। उदयगिरी गुफाओं में अच्छी खासी संख्या में पर्यटक आने लगे हैं।

कुछ शैलचित्र बर्बाद

सर्वेक्षण के दौरान टीम को शहर में करीब चार साइट काफी अच्छी हालत में मिली हैं। लेकिन लाल घाटी और गुफा मंदिर साइट पर बने शैल चित्र अब पूरी तरह बर्बाद हो गए।

भोपाल-विदिशा में दोबारा सर्वे

सर्वे के दौरान पता चला कि देखरेख के अभाव में कुछ स्थानों पर बने शैलचित्र नष्ट हो गए हैं। इस बात से चिंतित राज्य पुरातत्व अभिलेखागार की तरफ से भोपाल और विदिशा में दोबारा सर्वे करवाया जा रहा है। इसके पीछे दो मकसद है। पहला, पुरानी जगहों की भौतिक स्थिति का पता चल सके। दूसरा, इन्हें सुरक्षित करने का इंतजाम हो सके।

कॉरिडोर बनाकर करेंगे सुरक्षित

भोपाल के आसपास बड़ी संख्या में शैलचित्र हैं। इन्हें संरक्षित करने एक कॉरिडोर बनाएंगे, ताकि लोग एक के बाद दूसरे शैलचित्र तक पहुंचकर उनके बारे में जान समझ सके। अभी भीम बैठिका को छोड़ दें तो नई पीढ़ी बाकी स्थानों से एकदम अंजान है। -डॉ. रमेश यादव, आर्किलोजिकल ऑफिसर, राज्य पुरातत्व अभिलेखागार

दिवाली के बाद और तलाशेंगे

भोपाल के आसपास हम सर्वे कर रहे हैं। इस दौरान कई नई साइट मिली हैं। इनमें कुछ तो बेहद खास हैं। दिवाली के बाद हम और नई साइट तलाश करेंगे। -अहमद अली, टेक्निकल असिस्टेंट, पुरातत्व


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ