Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर सेंट्रल जेल में कैदियों ने किया तर्पण:तर्पण में 450 कैदी हुए शामिल, सेंट्रल जेल में पहली बार हुआ आयोजन, उज्जैन के पंडित ने कराया मंत्रोचार

 

सेंट्रल जेल - Dainik Bhaskar
सेंट्रल जेल

श्राद्ध पक्ष को ध्यान में रखते हुए सेंट्रल जेल में बंद कैदियों ने अपने पितरों को याद करते हुए उनका तर्पण और श्राद्ध किया। ऐसा आयोजन सेंट्रल जेल में पहली बार हुआ है। पूर्व में महिला अधीक्षक उज्जैन की भैरवगढ़ जेल में इसे तीन बार करवा चुकी थी। इस दौरान करीब 450 कैदियों ने इसमें हिस्सा लिया। केंद्रीय जेल में सामूहिक रूप से कैदियों द्वारा पितृ तर्पण का कार्यक्रम किया गया। इसमें उज्जैन से पंडित श्याम पंचोली को भी बुलाया गया था, जिसमें कैदियों को सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। इन कैदियों को लाइन में बैठकर पंडित ने मंत्रोचार करवाया। जेल अधीक्षक अलका सोनकर के मुताबिक इंदौर की जेल में यह इस तरह का पहला आयोजन है। इसमें करीब 450 कैदी शामिल हुए है। उन्होंने बताया कि पहले वह उज्जैन में रहते हुए इस तरह के तीन आयोजन करवा चुकी हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कैदी कई सालों तक जेल में रहते है। इसके चलते वह अपने पितरों का श्राद्ध या तर्पण नहीं करवा पाते है। इसके कारण उन्हें दोष लगता है। कैदियों ने भी इस तरह के श्राद्ध कार्यक्रम को अच्छा बताया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ