Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जन्माष्टमी 30 अगस्त को:श्रीकृष्ण की पूजा में रखें बांसुरी, गाय की मूर्ति, तुलसी सहित सात चीजें, इनके बिना अधूरी रहती है पूजा

 

सोमवार, 30 अगस्त को जन्मास्टमी हे । जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप बाल गोपाल की पूजा करने का विशेष महत्व है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार श्रीकृष्ण की पूजा में कुछ चीजें खासतौर पर रखनी चाहिए। इन चीजों के बिना कृष्ण पूजा अधूरी ही मानी जाती है। जानिए ये चीजें कौन-कौन सी हैं...

पहली चीज है बांसुरी
श्रीकृष्ण के बालपन में नंदबाबा ने उन्हें बांसुरी दी थी। इसके बाद श्रीकृष्ण ने हमेशा इसे अपने साथ ही रखा। ये श्रीकृष्ण की सबसे प्रिय वस्तुओं में से एक है। वास्तु के अनुसार भी बांसुरी घर में रखना शुभ होता है। कृष्ण पूजा में बांसुरी जरूर रखनी चाहिए।

दूसरी चीज है गौमाता की मूर्ति
भगवान श्रीकृष्ण बचपन से ही गायों के बीच रहे। उन्हें गाय के दूध से बना माखन बहुत प्रिय है। वे गायों को चराने जाते थे। गाय को भोजन कराना, गाय का दान करना और भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ गाय की मूर्ति रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

तीसरी चीज है तुलसी के पत्ते और तुलसी की माला
भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी के बिना भोग नहीं लगाया जाता है। बाल गोपाल की मूर्ति के साथ तुलसी की माला जरूर रखनी चाहिए।

चौथी चीज है मोर पंख
श्रीकृष्ण को राधा ने मोर पंख दिया था। तभी से भगवान श्रीकृष्ण इसे अपने साथ हमेशा रखा। मोर पंख के बिना श्रीकृष्ण का श्रृंगार अधूरा रहता है। इसलिए कृष्ण मूर्ति के साथ मोर पंख जरूर रखें।

पांचवीं चीज है माखन-मिश्री
घर के मंदिर में रोज सुबह-शाम भोग लगाना चाहिए। श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री चढ़ाएं, क्योंकि ये भगवान का सबसे प्रिय भोग है। इसके बिना कृष्ण पूजा पूरी नहीं होती है।

छठी चीज है वैजयंती की माला
वैजयंती एक पौधे का नाम है। इसके पत्ते थोड़े लंबे होते हैं, चौड़ाई कम होती है। इसमें टहनियां नहीं होती हैं। वैजयंती में लगने वाले फूल लाल या पीले रंग के होते हैं। ये फूल गुच्छों में लगते हैं। फूलों के साथ ही छोटे-छोटे गोल दाने भी होते हैं, जो कि थोड़े कठोर होते हैं। इन कठोर दानों में छेद करके माला बनाई जाती है। ये माला किसी भी पूजन-सामग्री की दुकान पर आसानी से मिल सकती है। ये माला श्रीकृष्ण विशेष रूप से धारण करते हैं।

सातवीं चीज है चमकीले वस्त्र और आसन
भगवान श्रीकृष्ण को पीले चमकीले वस्त्र पहनाने चाहिए। साथ ही उनका ऐसी ही सुंदर सा आसन होना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ