Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आईआरएडी प्रोजेक्ट में इन्दौर प्रथम स्थान पर

 

इंदौर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पीटीआरआई भोपाल  डी.सी.सागर द्वारा एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस IRAD प्रोजेक्ट की समीक्षा की गई। बैठक पुलिस कन्ट्रोल रूम पलासिया इन्दौर में आयोजित हुई। बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर  मनीष कपुरिया भी उपस्थित रहे। बैठक में डी.सी.सागर व्दारा बताया गया कि आईआरएडी प्रोजेक्ट में भारत के छः राज्यों में मध्यप्रदेश प्रथम स्थान पर काबिज है और उन्होंने इन्दौर के प्रदर्शन की सराहना की। मध्यप्रदेश में इन्दौर को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर इन्दौर के उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी एवं कार्य की प्रशंसा की। मध्यप्रदेश के व्दारा आईरेड पर अभी तक 21 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किये जा चुके हैं एवं इन्दौर जिले व्दारा 1500 से ज्यादा मामले आईरेड पर दर्ज हुए है। समीक्षा में इन्दौर के यातायात प्रबन्धन को और अधिक आधुनिक और सशक्त बनाने की समझाईस दी गई। तेज गति से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने की समझाईस भी दी गई।

    बैठक में बताया गया कि समस्त सड़क दुर्घटनाओं में 70 प्रतिशत से अधिक का हिस्सा निर्धारित गति से अधिक तेज गति से वाहन चलाने के कारण होता हैअतः इस ओर समुचित ध्यान केन्द्रित कर वैधानिक कार्यवाही करना जनहित में अत्यन्त आवश्यक है। डी. सी. सागर ने कहा कि सड़कों के किनारों पर उपयुक्त स्थान में वाहन को निर्धारित गति से चलाने की जन जागरूकता के लिये बोर्ड लगवाये कि "गति अति न करे - आप स्पीड लेजर गन की निगरानी में है’’। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व विधिवत चालान बनाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करें।

      भारत सरकार सड़क एवं परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली के इस प्रोजेक्ट में सड़क दुर्घटनाओं की आन द स्पाट प्रविष्टी की जाती है। इस एप को 15 मार्च 2021 से मध्य प्रदेश के 11 जिलों में प्रारंभ किया गया थाजिसमें से इन्दौर भी एक है। वर्तमान में सभी 52 जिलों में इस एप के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं की प्रविष्टी की जा रही है। इस एप में पुलिस विभाग के अतिरिक्त स्वास्थ विभागपरिवहन विभागसड़क से संबंधित विभाग की भी भूमिका सुनिश्चित की जायेगीजो वाहन दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोगी रहेंगे। भविष्य में भी इसी तरह प्रदर्शन की अपेक्षा रखते हुए उचित निर्देश दिये गये। बैठक में पुलिस अधीक्षक पूर्व आशुतोष बागरीपुलिस अधीक्षक पश्चिम एम.सी.जैनअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास जयवीर सिंह भदौरियाअनिल पाटीदारशशिकान्त कनकनेप्रशान्त चौबे एवं यातायात के उप पुलिस अधीक्षक सन्तोष उपाध्यायहरिसिंह रघुवंशी सुनील शर्मा बसन्त कौलनितिन दिखितजिला रोलआउट मैनेजर अभिलाष सिंह सोलंकी आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ