Header Ads Widget

Responsive Advertisement

गुरु पूर्णिमा:उत्साह से मनाया पर्व, गाजे-बाजे से निकाली पालकी

गुरु पूर्णिमा का पर्व शनिवार को जिलेभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर धार्मिक आयोजन हुए। शहर में युवा साईं समिति के तत्वावधान में विशेष आयोजन किए गए। सुबह 5.30 बजे कांकड़ आरती व अभिषेक, 7.30 बजे मंगला आरती, 10 बजे कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए पंचकुंडीय गायत्री हवन हुआ। शाम 7 बजे साईं पालकी मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापस मंदिर प्रांगण पर समाप्त हुई। इसमें श्रद्धालु नाचते, गाते हुए साथ चल रहे थे। इसके बाद 8.30 बजे महाआरती के महाप्रसादी वितरित की गई।

गायत्री शक्तिपीठ ने प्रभात फेरी निकाली

शनिवार को गायत्री शक्तिपीठ बसंत कॉलोनी में गुरुपूर्णिमा हर्षोल्लास से मनाई गई। सुबह 6 बजे मंगल प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें परिजन मंगल गीत गाते हुए जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। 9 बजे गायत्री यज्ञ हुआ, जिसमें मास्टर अर्जुन त्रिवेदी ने गुरु मंत्र व गणेश वंदना प्रस्तुत की। गायत्री यज्ञ कर्मकांड का संचालन युग प्रवक्ता विनोद जायसवाल ने किया। मंगल प्रभात फेरी में अरुणा अरोड़ा, शंभू सिंह पुरोहित, निधि डामोर, सरदार सिंह चौहान शामिल हुए। रात 8 बजे दीप महा आरती में परिजन थाल सजाकर अपने घरों से लाएं व महाआरती में भाग लिया। करडावद में अनेक स्थानों पर हुए आयोजन : करडावद| शुक्रवार रात से भजन कीर्तन का दौर चला। जो शनिवार दोपहर 12 बजे गुरु की आरती के पूर्व थमा। अनेक स्थानों पर गुरु की पूजा की गई तो कहीं पर गुरु की पाद पूजा कर शिष्यों ने आशीर्वाद लिया। इसी तरह बामनिया में भी विभिन्न आयोजन किए गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ