Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अयोध्यापुरी जमीन घोटाले: सुरेंद्र संघवी और उनके बेटे प्रतीक संघवी सात घंटे पूछताछ की

 

अयोध्यापुरी जमीन घोटाले के आरोपी सुरेंद्र संघवी और उनके बेटे प्रतीक संघवी से बुधवार को एमआईजी पुलिस ने सात घंटे पूछताछ की। एमआईजी टीआई विनोद दीक्षित ने बताया कि बुधवार को सुरेंद्र संघवी और उनका बेटा प्रतीक वकील के साथ आए थे।

सुबह11बजे से लेकर शाम 6 बजे तक आरोपियों से पूछताछ की गई। इनसे प्रकरण में कुछ जरूरी दस्तावेज मांगे थे। पहले दोनों ने दो दिन का समय दस्तावेज देने के लिए मांगा था। इस बार भी वे कुछ ही दस्तावेज उपलब्ध करा सके हैं। अन्य दस्तावेजों के लिए फिर दो दिन का समय मांगा है।

सुरेंद्र संघवी पर आरोप हैं कि इन्होंने अयोध्यापुरी संस्था की जमीन को अवैध रूप से खरीद कर उसकी खरीदी का रुपया अपने बेटे प्रतीक संघवी की सिम्प्लेक्स कंपनी के खाते में ट्रांसफर कराया था।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ