Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अनलाॅक:डी-मार्ट में की रैैंडम सैंपलिंग, कर्मचारी पाॅजिटिव, सील किया

प्रशासन द्वारा अनलाॅक के पहले दिन उमरिया स्थित डी-मार्ट पर रैंडम सैंपलिंग की गई। इस दाैरान 47 लाेगाें की एंटीजन जांच की गई। एक कर्मचारी की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई। प्रशासन ने पूरे डी-मार्ट को सील कर दिया। यहां अनलाॅक के दाैरान प्रशासन द्वारा किराना, सब्जी, फल आदि की काेराेना टेस्टिंग की जा रही हैं। इस दाैरान यहां प्रशासन के अमले ने मंगलवार काे सुबह डी-मार्ट पर काेराेना टेस्टिंग शुरू की। यहां करीब 47 लाेगों की जांच की गई। इस दाैरान एक की रिपाेर्ट पाॅजिटिव आई।

कर्मी की रिपाेर्ट की जानकारी मिलते ही एसडीएम अभिलाष मिश्रा व नायब तहसीलदार रितेश जाेशी माैके पर पहुंचे व तुरंत डी-मार्ट काे सील करने की कार्रवाई की गई। इसके अलावा अब यहां खरीदी करने आए करीब 250 लाेगाें काे भी ट्रेस किया जा रहा है।

जिससे की उनकी भी जांच कर संक्रमण की चेन बनने से ब्रेक की जा सके। इसके अलावा एसडीएम मिश्रा ने बताया जाे भी लाेग डीमार्ट पर खरीदी करने के लिए गए थे। वह खुद ही स्वेच्छा से आईसाेलेट हाे जाएं। इसके साथ ही किसी भी तरह का लक्षण आने पर तुरंत टेस्टिंग भी कराएं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ