Header Ads Widget

Responsive Advertisement

महाराष्ट्र:1200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी में फरार आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र पुलिस अपने यहां दर्ज 1200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में इंदौर से एक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई है। आरोपी का नाम 59 वर्षीय जितेंद्र कंडारे निवासी स्कीम 134 है। जलगांव- नागपुर पुलिस 25 नवंबर 2020 से उसकी तलाश कर रही थी। 20 से ज्यादा बार गोपनीय तरीके से उसके एड्रेस को ट्रेस किया।

लसूड़िया पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। बुधवार को पुलिस उसे इंदौर कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड लेगी। उसके बाद उसे पुणे ले जाया जाएगा। आरोपी महाराष्ट्र में चर्चित बीएचआर मल्टीस्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी का लिक्विडेटर था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ