Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कोरोना के दौर में साबुन, सर्फ, मास्क और सैनिटाइजर का निर्माण कर रहा 100 से अधिक महिलाओं का समूह

 

कोरोना के दौर में आजीविका मिशन की महिला समूह मास्क, सैनिटाइजर, साबुन और सर्फ का निर्माण कर ग्रामीण बाजार में उनकी सप्लाई कर रही हैं। खास बात यह है उनके ये सभी उत्पाद विभिन्न कंपनियों के उत्पादों से न केवल कम दर के हैं बल्कि क्वालिटी में भी बेहतर हैं। एक तरफ कोरोना में लोगों के काम धंधे बंद होने की कगार हैं ऐसे में दौर में इन महिलााओं ने अपनी जिम्मेदारी निभाना शुरू कर दी है।

वोकल फॉर लोकल... डबल लेयर मास्क की कीमत 15 रु. 500 एमएल सैनिटाइजर 180 में

18000 परिवार जुड़े हुए हैं समूह से
सिरोंज विकासखंड में 1530 स्व सहायता समूहों से 18000 परिवार जुड़े हुए हैं। महिला समूहों ने अपनी इसी संख्या को अब ताकत बना लिया हैं। 100 से अधिक समूहों की महिलाओं ने कोरोना काल में सैनिटाइजर के रूप में हैंडवाश, सर्फ और साबुन का निर्माण किया जा रहा है। जिसका कच्चा माल वे इन्दौर, भोपाल और अहमदाबाद से अपने घरों मिशन कार्यालय में निर्माण और पैकिंग कर रही हैं। तैयार माल को वे सरकारी कार्यालयों के अलावा समूह से जुड़ी महिलाओं के परिवारों के बीच सप्लाई भी कर रही हैं।

सैनिटाइजर की कीमत... 35,90,180 रुपए

समूहों ने 100 एमएल, 250 एमएल और 500 एमएल वाली हैंड सैनिटाइजर की पैकिंग की है। इनका दाम क्रमशः 35, 90 और 180 रुपए है। जबकि इसी वजन वाले अन्य सैनिटाइजर 45, 110 और 220 रुपए में बिक रहे हैं। सर्फ 45 रुपए किलो का है। 100 ग्राम साबुन 20 रुपए की है। सिंगल लेयर मास्क 10 रुपए और डबल लेयर मास्क की कीमत 15 रुपए रखी है।

नया सीखने को मिला

पामाखेड़ी निवासी क्रांति पाल, सिद्दीकगंज निवासी राम सुखी बाई और चौड़ाखेड़ी निवासी रामबाई ने बताया कि खेती, पशुपालन और डेयरी का काम करने के बाद अतिरिक्त समय में हम ये काम करते हैं। इससे ना केवल नया काम सीखने का अवसर मिल रहा है बल्कि परिवार को आर्थिक संबल मिल रहा है।

अपनी संख्या बल को ताकत बनाया, हर जगह है प्रशंसा

  • महिला समूहों के कार्य वोकल फॉर लोकल अभियान को सार्थक कर रहे हैं। उन्होंने अपनी संख्या बल को ताकत बना लिया है और अपने उत्पाद की ब्रांड एंबेसडर भी खुद ही है। अधिकारिक स्तर पर भी महिलाओं के इन कार्यों की प्रशंसा हो रही है। - विकास भारद्वाज, विकासखंड समन्वयक राज्य आजीविका मिशन सिरोंज।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ