Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नकली कत्थे की फैक्ट्री पर छापा:जीजा-साले 5 साल से बना रहे थे प्रोडक्ट, 1 करोड़ रुपए की सलाना कमाई, 10 लाख का समान जब्त

पानाल कम्पाउण्ड लसूड़िया मोरी में देवास नाका इंदौर में बालाजी इण्डस्ट्रीज फैक्ट्री में अवैध रूप से नकली कत्थे का निर्माण किया जा रहा है। फैक्ट्री में खैर लकड़ी की जगह अमानक पाउडर और अन्य केमिकल अवयवों का उपयोग कर मशीनों से कत्था बनाया जा रहा है। नकली कत्थे को पैक कर महाराष्ट्र जलगांव, राजस्थान अजमेर, कटनी, जबलपुर, गुना और ग्वालियर सहित अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जा रहा है। क्राइम ब्रांच इंदौर टीम को यह सूचना मुखबिर तंत्र से मिली थी सूचना के बाद क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने खाद्य एवं औषधि के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री पर छापामार, जहां बेहद गंदगी के माहौल में खैर की जगह केमिकल पाउडर का प्रयोग कर के मशीनों से कत्थे का निर्माण कर उसकी पैकिंग की जा रही थी। वही फैक्ट्री से 6 पेटी अवैध देशी शराब भी बरामद हुई है, घटनास्थल के आसपास चोरी छिपे इसकी बिक्री भी की जाती थी। टीम को मौके पर संचालक नीरज कुमार पिता सुरेन्द्र कुमार माहेश्वरी (49) निवासी शक्ति नगर कनाड़िया उपस्थित मिला।

केमिकल को मिलाकर बना रहे थे नकली कत्था
छापामार टीम ने बताया कि आरोपी ट्राईटेनियम डाई ऑक्साइड, पोटेशियम मेटाबिसल्फेट, चिमोलियम, माईक्रोन्यूज्ड आदि केमिकल पदार्थों का सम्मिश्रण कर अमानक मिलावटी और नकली कत्था बनाया जा रहा था। आरोपी ने बताया कि पिछले 05 वर्षों से इस प्रकार के मिलावटी कत्था बनाकर वह कई राज्यों में खपा रहा था। फैक्ट्री का अनुमानित टर्नओवर एक करोड़ रुपए वार्षिक है।

फैक्ट्री से 10 लाख रुपए की सामग्री बरामद
आरोपी ने बताया कि वह इस प्रकार के पाउडर को रत्नागिरी महाराष्ट्र से खरीदता था और कभी-कभी खैर की लकड़ी के साथ सम्मिश्रण कर भी कत्था बनाता था। ज्यादा मात्रा में उत्पादन करने करने के लिए चिमोलियम और पोटेशियम मेटाबिसल्फेट को मिलाता था। फैक्ट्री से लगभग 10 लाख रुपए कीमत की सामग्री बरामद की गई। जिसमें पेस्ट के पाउच, बोतल और डिब्बे आदि कई प्रकार की पैकिंग के करीबन 300 कार्टून सहित बड़ी मात्रा में कच्चा माल बरामद हुआ है।

बहार पेस्ट नाम से माल सप्लाय किया जाता था नकली कत्था
पामार टीम ने बताया कि नकली कत्था बहार पेस्ट नाम से माल सप्लाय किया जाता था। कारखाने में लाखों रुपए कीमत की मशीने लगी हैं। फैक्ट्री मालिक और संचालक जीजा-साले हैं। फैक्ट्री से मिला समस्त माल नकली और मिलावटी है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने सैंपल लिए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर वर्तमान में संचालक को हिरासत में लेकर थाना लसूड़िया में प्रकरण दर्ज करवाया है

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ