Header Ads Widget

Responsive Advertisement

जू में पक्षी विहार तैयार:26 तक व्हाइट टाइगर भी आ जाएगा; 40 प्रजातियों के 700 पक्षी रह सकेंगे,150 विदेशी पक्षी भी आए

 

पक्षी विहार में 40 प्रजातियों के 700 पक्षी रह सकेंगे। जल्द ही इसे दर्शकों के लिए खोला जाएगा।

कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में 26 जनवरी तक उड़ीसा से व्हाइट टाइगर और काली धारी वाला टाइगर लाया जाएगा। इनके रहने के लिए की जा रही व्यवस्था का काम अंतिम दौर में है। टाइगर लाने से पहले ही यह जल्द पूरा हो जाएगा। वहीं दूसरी तरफ जू में खूबसूरत पक्षी विहार भी बना लिया गया है।

अब कभी भी इसका लोकार्पण करवाया जा सकता है। जू के प्रभारी अधिकारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया नया पक्षी विहार जल्द ही दर्शकों के लिए खोला जाएगा। इस खूबसूरत पक्षी विहार की खासियत यह है कि यहां करीब 40 प्रजातियों के 700 पक्षी रह सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ