Header Ads Widget

Responsive Advertisement

लेसन्स फ्रॉम ग्रेट थिकर्स:अपने दुश्मन को हमेशा माफ कर दो


ऑस्कर वाइल्ड


जन्म- 16 अक्टूबर 1854


निधन- 30 नवंबर 1900


आइरिश राइटर और पोएट थे। लंदन के सबसे मशहूर प्ले राइटर भी थे।


1. अपने दुश्मन को हमेशा माफ कर दो। इससे ज्यादा उन्हें और कुछ परेशान नहीं कर सकता।


2. जीवन को जीना बहुत जरूरी है क्योंकि ज्यादातर लोग केवल अपनी मौजूदगी दर्ज कर रहे हैं।


3. शिक्षा महत्वपूर्ण है लेकिन यह याद रखना चाहिए कि किसी को कभी कुछ सिखाया नहीं जा सकता।


4. कुछ लोग कहीं जाते हैं, तो खुशी देते हैं। बाकी जब जाते हैं, तो खुशी देते हैं।


5. मैं अपनी भावनाओं का दास बनकर नहीं जीना चाहता। उन्हें मैं अपने अनुसार इस्तेमाल करना चाहता हूं, उनके साथ मनोरंजन चाहता हूं और हमेशा उनपर हावी रहना चाहता हूं।


6. आपके बारे में बात हो रही हो, इससे बुरा केवल यह है कि आपके बारे में कोई बात न हो रही हो।


7. जिन्हें हम व्यक्तिगत रूप से पसंद नहीं करते उनके प्रति नैतिकता का रवैया अपना लेते हैं।


8. जिन किताबों को हम बार-बार नहीं पढ़ सकते, उन्हें एक बार पढ़ना भी जरूरी नहीं ।


9. ज्यादातर लोग जो हैं, वो नहीं होते। उनके विचार दूसरों की सलाह पर आधारित होते हैं, उनका जीवन किसी की नकल होता है और उनका जुनून भी केवल लफ्जों तक ही सीमित होता है।


10. हर संत का एक अतीत होता है और हर पापी का एक भविष्य।


11. अपनी गलतियों को मनुष्य ने 'तजु्र्बों' का नाम दे दिया है।


12. आप किसी को उनके चेहरे, कपड़े या गाड़ी की वजह से पसंद नहीं करते हैं, बल्कि इसलिए करते हैं कि वे वही धुन बजाते हैं जो आपके कानों को अच्छी लगती है।


13. आजकल लोगों को हर चीज की कीमत पता होती है, अहमियत नहीं।


14. सबसे अच्छा तब महसूस होता है जब कोई नेक काम चुपचाप किया हो और कोई उसका पता लगा ले।


15. किसी भी महिला की उस पुरुष के साथ खुश रहने की उम्मीद कैसे की जा सकती है, जो उसे बेहद सामान्य मानते हुए व्यवहार करता है।


16. अपने मित्र के दुख देखकर तो कोई भी भावुक हो सकता है लेकिन मित्र की सफलता देखकर भावुक होना कम ही लोगों के स्वभाव में होता है।


17. दो ही तरह के लोग दिलचस्प होते हैं। एक तो वे जिन्हें सब पता होता है और दूसरे वे जिन्हें कुछ पता नहीं होता।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ