Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर। कोरोना के इलाज और व्यवस्थाओं में जुटे स्वास्थ्य कर्मचारियों को मुख्यमंत्री की घोषणा के छह महीने बाद भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं


इंदौर,  कोरोना के इलाज और व्यवस्थाओं में जुटे स्वास्थ्य कर्मचारियों को मुख्यमंत्री की घोषणा के छह महीने बाद भी प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं हुआ। कर्मचारी इस संबंध में कई बार गुहार भी लगा चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। कर्मचारियों की मांग है कि दीपावली से पहले उन्हें इसका भुगतान किया जाए।


गौरतलब है कि अप्रैल-20 में मुख्यमंत्री ने कोरोना के मरीजों का इलाज में जुटे स्वास्थ्यकर्मियों को 10 -10 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की थी। कर्मचारियों का कहना है कि घोषणा के बावजूद उन्हें अब तक कोई फायदा नहीं मिला है। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री के इंदौर आगमन पर संघ के पदाधिकारी कई बार उन्हें इस संबंध में ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन अब तक भुगतान के आदेश जारी नहीं हुए। बिहार सरकार ने भी ऐसी ही घोषणा की थी। वहां कर्मचारियों को भुगतान हो चुका है लेकिन प्रदेश में अब भी कर्मचारी घोषणा के मूर्तरूप में उतरने का इंतजार कर रहे हैं। कर्मचारी नेताओं ने मांग की है कि दीपावली से पहले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए।







छह हजार से ज्यादा को मिलना है लाभ


इंदौर जिले में छह हजार से ज्यादा कर्मचारी हैं जिन्हें प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत लाभ मिलना है। पांडे के मुताबिक इनमें चिकित्सा शिक्षा विभाग के कर्मचारी, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, लैब में कार्यरत कर्मचारी, एक्स-रे कर्मचारी, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ता भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा से इन सभी का उत्साहवर्धन हुआ था और वे नए जोश के साथ कोरोना मरीजों की तिमारदारी में जुट गए थे लेकिन छह महीने बाद भी भुगतान नहीं मिलने से उनका मनोबल टूट गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ