Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिना मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ निगम रोको टोको अभियान चला रहा है। बुधवार को 1254 लोगों को बिना मास्क लगाए पकड़ा

बिना मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ निगम रोको टोको अभियान चला रहा है। बुधवार को 1254 लोगों को बिना मास्क लगाए पकड़ा। उनसे 1 लाख 37 हजार रुपए जुर्माना वसूला। वहीं एक बस के ड्राइवर से भी मास्क नहीं पहनने के लिए 200 रुपए जुर्माना वसूला गया।


कई कोविड सेंटर खाली, फिर भी बढ़ाने की तैयारी
कोरोना संक्रमण को देखते हुए क्वारेंटाइन सेंटर्स बढ़ाए जाएंगे। कुल 1800 बेड बढ़ाए जाएंगे। उधर, कोेविड केयर सेंटर्स की संख्या भी बढ़ाने की बात कही जा रही है लेकिन स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कई कोविड केयर सेंटर्स खाली पड़े हैं। धार रोड स्थित गुरु दत्तात्रय कोविड केयर सेंटर में 100 बेेड की क्षमता है लेकिन यहां मात्र 5 मरीजों को रखा गया है।


सरकार ने सातों दिन दुकानें खोलने की अनुमति दी
प्रदेश सरकार ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सातों दिन खोलने की अनुमति दी है। श्रमायुक्त आशुतोष अवस्थी ने बताया कि मगर कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन सवैतनिक अवकाश देना होगा। वहीं माल वाहक वाहनों की आवाजाही निर्बाध रूप से चलती रहेगी। इसमें कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। कलेक्टर का यह आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ