Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर में कोरोना संक्रमित 3085 मरीजों का चल रहा इलाज, मरने वालों की संख्या 681 पहुंची।


इंदौर । कोविड संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी बरकरार है। गुरुवार को कोरोना संदिग्ध 4637 मरीजों के सैंपल जांचे गए जिनमें से 108 नए पॉजिटिव आए। मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब तक 3 लाख 99 हजार 644 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 33,953 पॉजिटिव पाए गए। गुरुवार को 78 मरीज हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किए गए। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 30 हजार 187 हो चुकी है। फिलहाल 3085 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का इलाज चल रहा है। इंदौर में दो और मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है और इसके साथ शहर में अभी तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 681 हो चुकी है।


इंदौर-उज्जैन संभाग की स्थिति


उज्जैन जिले में गुरुवार को 20 नए कोरोना मरीज मिले हैं। अब मरीजों की कुल संख्या 3741 हो गई है।


रतलाम जिले में 14 नए मरीज सामने आए। 10 को छुट्टी दी गई। अब तक 2262 केस आ चुके हैं।








खरगोन जिले में गुरुवार को 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। दो लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई है। खरगोन जिले में अब तक 3861 संक्रमित हुए हैं। इनमें से 63 की मौत हुई है। 3696 स्वस्थ हुए हैं। 102 सक्रिय मरीज हैं।


शाजापुर में नौ नए केस सामने आए। जिले में अब तक 1241 मरीज मिले हैं।


झाबुआ दो नए मरीज मिले। अब मरीजों की कुल संख्या 1703 हो गई है।








नीमच जिले में एक यक्ति में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिले में कुल 2347 संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय मरीज 92 हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ