Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर में 17 अक्टूबर को अनोखी मैराथन,सबसे आखिरी तक दौड़ने वाला धावक बनेगा चैंपियन


इंदौर आमतौर पर किसी दौड़ में वह विजेता होता है, जो सबसे पहले दौड़ खत्म करता है। मगर आगामी 17 अक्टूबर को शहर में होने जा रही 'इंडियाज बैकयार्ड अल्ट्रा रन 2020' में वह विजेता होगा जो निर्धारित दूरी पूरी करने के लिए सबसे आखिरी तक दौड़ता रहेगा। एकेडमी ऑफ इंदौर मैराथनर्स के संरक्षक और भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि 'द बिग डॉग्स बैकयार्ड अल्ट्रा वर्ल्ड चैंपियनशिप 2020' के तहत यह दौड़ आयोजित हो रही है। भारत में होने वाली रेस को इंडियाज बैकयार्ड अल्ट्रा चैंपियनशिप नाम दिया गया है। जो विश्व विजेता होगा वह बिग डॉग चैंपियन 2020 कहलाएगा। यह 27 देशों में एकसाथ शुरू होगी।


अमेरिका के टेनेसी में 17 अक्टूबर को सुबह सात बजे से दौड़ शुरू होगी। उसी समय इंदौर में भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे बिचौली हप्सी में रेस होगी। इसके लिए 6.7 किमी का अलग रूट बनाया गया है। धावक को यह निर्धारित दूरी एक घंटे में पूरी करना है। दूसरी दौड़ शाम 6.30 बजे से जबकि तीसरी दौड़ शाम 7.30 बजे से शुरू होगी। संभावना है कि धावक करीब 40 से 50 घंटे तक दौड़ेंगे। इस तरह पूरी दौड़ में करीब दो से तीन दिन लगेंगे।







आयोजन से जुड़े अरुण अग्रवाल, अभिषेक परवाल और विशाल मुद्गल ने बताया कि रात को दौड़ने के लिए टॉर्च और हेड टॉर्च की व्यवस्था धावकों को खुद करना होगी जबकि भोजन, पानी और सामान्य दवाओं की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की गई है। लंबी दूरी के देश के दिग्गज धावक इस दौड़ में हिस्सा लेंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ