Header Ads Widget

Responsive Advertisement

धार, अंचल में तेजी से मौसम में बदलाव आया


धार अंचल में तेजी से मौसम में बदलाव आया है। इसका असर यह हुआ है कि अब धार और आस-पास के इलाको में सुबह-सुबह, शीत प्रकोप शुरू हो गया है। मंगलवार को तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। अब तक दिन में गर्मी का एहसास हो रहा था, लेकिन रात और सुबह शीत प्रकोप शुरू हो गया है। इस तरह की स्थिति में कहीं न कहीं लोगों को अब अपनी सेहत पर विशेष रूप से ध्यान देना होगा। कोरोना वायरस संक्रमण काल में एक महत्वपूर्ण चिंता का विषय है।


आमतौर पर देखने में है कि लोग सर्दी, जुखम से सामान्य परेशानी में भी घबरा रहे हैं। ऐसे में जबकि मौसम के बदलाव के कारण सर्दी होना स्वाभाविक है तो उसमें किस तरह से सावधानी रखी जाएगी यह भी अपने आप में महत्वपूर्ण है। चिकित्सकों का कहना है कि ऐसे मौसम में विशेष रूप से सावधानी रखें। मौसम के संधि काल में पहने नहीं लोगों को अपनी दिनचर्या बदलना होगी। तभी जाकर वे स्वस्थ रह सकेंगे।







इधर दिन में तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रह रहा है तो रात को तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस पर आ रहा है। ऐसे में तापमान में जो कम ज्यादा की स्थिति बन रही है। वह अपने आप में यह संकेत है कि आने वाले समय में शीत लहर और भी बढ़ेगी। इस बार दीपावली के पूर्व ही ठंड की स्थिति अलग हो गई है। जबकि आमतौर पर माना जाता है कि दीपावली के बाद ठंड का मौसम शुरु होता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ