Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भोपाल । बैरागढ़ इलाके में कपड़ा दुकान के सुरक्षा कर्मी (40) ने शनिवार युवती के साथ दुष्कर्म किया


भोपाल बैरागढ़ इलाके में कपड़ा दुकान के सुरक्षा कर्मी देवसिंह (40) ने शनिवार रात एक युवती के साथ दुष्कर्म किया। मुख्य आरोपित को दुष्कर्म और उसका साथ देने के आरोप में दो साथियों गिरधर तनवानी (34) और आकाश मालवीय(21) को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षाकर्मी के कहने पर पीड़िता को ये दोनों एक खंडहर मकान की तरफ ले गए थे। घटना के बाद लोगों ने मुख्य आरोपित की जमकर पिटाई भी की।


बैरागढ़ थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय युवती एक मोबाइल की दुकान पर काम करती है। उसका देवसिंह से परिचय था। शनिवार शाम को जरूरी काम पड़ने पर वह देवसिंह की स्कूटर ले गई थी। रात आठ बजे वह स्कूटर वापस करने पहुंची तो कपड़े की दुकान में काम करने वाले गिरधर और आकाश उसे पास में बने एक खंडहर मकान की तरफ ले गए। वहां स्कूटर की चाबी देते समय देवसिंह ने उसे जबरन वहीं रोक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।







विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। इधर, युवती के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रात एक बजे थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। रात करीब दो बजे युवती देवसिंह के चंगुल से किसी तरह छूटी। घटना का पता चलने पर लोगों ने देवसिंह की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। वह नशे में धुत था। रविवार को आकाश और गिरधर को भी गिरफ्तार कर लिया।


थाना घेरने पहुंचे लोग







घटना का पता चलते पर अनुसूचित जाति के लोग रविवार को थाना घेरने की मंशा से पहुंच गए थे। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें बताया कि तीनों आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके बाद वे लोग लौट गए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ