Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा और कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के सामने उठाया शिकायत पर कार्रवाई न होने का मुद्दा


 उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा मैदानी मोर्चे पर तो भिड़ ही रही हैं, मुकाबला शिकवा-शिकायत में भी चल रहा है। हालांकि, इसमें कांग्रेस ने भाजपा को पीछे छोड़ दिया है। अब तक दो सौ से ज्यादा शिकायतें कांग्रेस चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन पदा;घिळर्-ऊि्‌झ।कारी को कर चुकी है। वहीं, भाजपा की ओर से 140 शिकायतें की गई हैं। शिकायतों का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि जिला और मुख्य निर्वाचन कार्यालय को मिलाकर अब तक आठ सौ से ज्यादा शिकायतें भाजपा, कांग्रेस और अन्य प्रत्याशी कर चुके हैं। कांग्रेस की ओर से निर्वाचन कार्यालय में ही दो सौ से ज्यादा शिकायतें की गई हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग को भी कुछ शिकायतें सीधी भेजी गई हैं। इनमें ज्यादातर मंत्री, अधिकारियों-कर्मचारियों के पद के दुरुपयोग और आचार संहिता के उल्लंघन से जुड़ी हुई हैं।







कांग्रेस के चुनाव कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया का कहना है कि सभी शिकायतें प्रमाण सहित की गई हैं। कुछ पर आयोग कार्रवाई कर चुका है तो कुछ का परीक्षण चल रहा है। पुलिस अधिकारी सरकार के दबाव में भाजपा के पक्ष में काम कर रहे हैं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अनावश्यक परेशान किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से शिकायतों पर की गई कार्रवाई का ब्योरा मांगा गया है।


उधर, कांग्रेस द्वारा शिकायतों के माध्यम से बनाए जा रहे दबाव को देखते हुए भाजपा की ओर से मुख्य निर्वाचन पदा;घिळर्-ऊि्‌झ।कारी कार्यालय में पिछले सप्ताह से प्रतिदिन शिकायतें की जा रही हैं। इसके पहले तक जिलों में यह काम हो रहा था। भाजपा की ओर से 140 से ज्यादा शिकायतें की गई हैं।







मंगलवार को ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीरा राणा से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह पर अधिकारियों-कर्मचारियों को धमकाने का आरोप लगाते हुए दोनों के प्रचार पर रोक लगाने की मांग की। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने चुनाव आयोग और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों के भाजपा के पक्ष में काम करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ