Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अभिनेता की मौत की खबर सामने आई इस अभिनेता की आकस्मिक मौत को सुसाइड बताया जा रहा है।



आज एक और अभिनेता की मौत की खबर सामने आई है। सुशांत की तरह इस अभिनेता की आकस्मिक मौत को सुसाइड बताया जा रहा है।








बॉलीवुड से लगातार बुरी खबरों के आने का क्रम जारी है। आज एक और अभिनेता की मौत की खबर सामने आई है। सुशांत की तरह इस अभिनेता की आकस्मिक मौत को सुसाइड बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अभिनेता अक्षत उत्कर्ष की मुंबई के अंधेरी इलाके में उनके आवास पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। मुंबई पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज करने के बाद जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा। बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी फिल्म कलाकार अक्षत उत्कर्ष की मुंबई में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार की सुबह पटना हवाई अड्डा और फिर एंबुलेंस से मुजफ्फरपुर लाया गया। स्वजनों ने सिकंदरपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। वे अभी प्रदीप शर्मा की भोजपुरी फिल्म लिट्टी चोखी में सह अभिनेता की भूमिका में थे। इसके मुख्य कलाकार खेसारी लाल यादव हैं। अक्षत वर्तमान में मुंबई के अंधेरी वेस्ट, गोकुल बिल्डिंग, सुरेश नगर में मेरठ की स्नेहा चौहान के साथ लिव इन में रह रहे थे। उनके पिता विजयंत ने बताया कि 27 सितंबर की रात नौ बजे उसने कॉल की थी। कुछ कहना चाह रहा था। हमलोग उस समय श्रीकृष्णा देख रहे थे। उसने इसके बाद बात करने को कहा। सीरियल खत्म होने के बाद जब हमने कॉल की तो उधर से कोई जवाब नहीं आया। बाद में स्नेहा ने ही कॉल करके उसके खुदकुशी करने की सूचना दी।







अगस्त 2018 से मुंबई में संघर्ष कर रहे थे


अपने माता-पिता की इकलौत संतान अक्षत अगस्त 2018 से फिल्मी नगर मुंबई में संघर्ष कर रहे थे। विगत छह माह से स्नेहा के साथ रहे थे। उनके पिता ने आरोप लगाया कि जिस तरह से उनके पैर मुड़े हुए थे इससे आशंका होती है कि हत्या के बाद इस घटना को खुदकुशी का रूप देने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि पुलिस के आने से पहले लाश को पंखे से उतार लिया गया था। मुंबई की पुलिस ने भी सहयोग नहीं किया।







थाने में मामला दर्ज कराएंगे


कापर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद जब स्थानीय थाना में मामला दर्ज कराने की कोशिश की गई तो वहां केस लेने से मना कर दिया गया। विजयंत ने बताया कि वे लोग दाह संस्कार समाप्त होने के बाद मुजफ्फरपुर के स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराएंगे। घटना के बाद से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सभी इसको न्याय दिलाने की मांग कर रहे। अक्षत ने यहां डीएवी से 10वीं और होली मिशन से 12वीं की पढ़ाई की थी। एमिटी लखनऊ से एमबीए किया था।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ