Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर में कोरोना संक्रमण से 6 मरीजों की मौत के बाद 505 पर पहुंचा मौत का आंकड़ा


इंदौर रविवार को कोरोना संदिग्ध 2517 मरीजों के सैंपल जांचे गए। इनमें से 419 मरीज पॉजिटिव आए। सितंबर में यह दूसरा मौका है जब एक ही दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या 400 से अधिक हुई है। 6 मरीजों की मौत की पुष्टि के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 505 हो गई है। बुलेटिन के मुताबिक अब तक 2 लाख 74 हजार सैंपलों की जांच की जा चुकी है। इनमें से 19,937 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक स्वस्थ होकर घर जाने वालों की संख्या 15,555 हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 3882 पर आ गई। 1128 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। 15 सितंबर को सक्रिय मरीजों की संख्या 5399 थी जो 20 सितंबर को 3882 पर पहुंच गई। 6 दिनों में ही 1400 से सक्रिय मरीज कम हुए हैं।


कोरोना संक्रमित महिला की आपात स्थिति में कराई डिलीवरी


रविवार को एमटीएच अस्पताल में कोरोना संक्रमित महिला की सफल डिलीवरी कराई गई। महिला को पीसी सेठी अस्पताल से संदिग्ध मानकर एमटीएच अस्पताल रेफर किया गया था। यहां पर रैपिड एंटीजन टेस्ट में महिला पॉजिटिव पाई गई थी।







कोरोना संक्रमण से ठीक हुई महिला डॉक्टर फिर पॉजिटिव


ढाई माह पहले कोरोना संक्रमित हुई ईएसआइ अस्पताल की एक महिला डॉक्टर ठीक होने के बाद रविवार को दोबारा संक्रमित पाई गई है। शहर में ऐसा यह चौथा मामला सामने आया है। कुछ दिनों पहले महिला डॉक्टर के पति पॉजिटिव आए हैं जिनके बाद इन्होंने अपना टेस्ट कराया। इसमें वे पॉजिटिव निकलीं। डॉक्टर गर्भवती है लेकिन बीमारी के लक्षण नहीं होने के कारण इन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ