Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर के चिड़ियाघर के सांपघर में 15 प्रजाति के 30 सांप कर रहे दर्शकों को रोमांचित


इंदौर। Indore Zoo Snack House कमलानेहरू प्राणी संग्रहालय के सांपघर में उनके रोमांचक संसार को नजदीक से निहारने रोजाना हजारों लोग यहां पहुंच रहे हैं। जहरीले रसैल वाइपर, ब्रैंडेट क्रेट, ब्लैक मांबा जैसे सांपो के अलावा 15 प्रजाति के तीस सांप यहां रखे गए हैं। लोगों की सुविधा के लिए सांपघर की दीवारों पर सांपों से जुड़ी रोचक जानकारी के साथ-साथ सांप काटने पर क्या करें और क्या न करे जैसी जीवनरक्षक जानकारियां भी प्रदर्शित की गई है। साथ ही पोस्टर के माध्यम से सांपों के जहर, सांपों की विष वितरण प्रणाली, प्रजनन प्रक्रिया सहित कई रोचक जानकारियां दी गई है। सांप घर में 15 कक्ष बनाए गए हैं। 750 फीट लंबा और 72 फीट चौड़े बने सांपघर को इस तरह बनाया गया है कि सांपों को प्राकृतिक वातावरण मिले। हर इनक्लोजर की छत को इस तरह बनाया गया है कि सांप धूप सेक सके। सांपघर के कक्षों में एक बगीचा, पानी का कुंड, रेत और मिट्टी वाला एरिया भी है। ताकि सांप आवश्यकता पड़ने पर अपने शरीर का तापमान मेंटेंन कर सके


सांपघर में दी जाने वाली रोचक जानकारी


- ब्राजील में एक ऐसा टापू है जहां लोगों का आना जाना मना है क्योंकि हर स्क्वायर मीटर में पांच सांप नजर आएंगे।


- दुनिया के सबसे दस जहरीले सांप आस्ट्रेलिया में हैं।


- सांप अपने मुंह का 150 डिग्री खोल सकता है और ब्लैक माबा सांप ने काटा तो मौत तय है।


- किंग कोबरा का जहर इतना तेज होता है कि 7 मिली जहर से 20 व्यक्तियों की मौत हो सकती है।


- सांप की पलके नहीं होती है वह अपनी आंखें बंद नहीं कर सकता, इसलिए वह खुली आंखों से ही सोता है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ