Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पहले ही दिन ये 10 रिकॉर्ड बना दिए रितिक और टाइगर की 'वॉर' ने


फिल्म 'वॉर' ने पहले दिन जो कमाई की, उससे एक या दो नहीं पूरे दस रिकॉर्ड बनाए हैं। गांधी जयंति पर लगी इस फिल्म को पहले ही दिन 51.60 करोड़ रुपए की रकम हासिल हुई है। यह केवल हिन्दी संस्करण से हुई कमाई है, दक्षिण भारतीय भाषाओं के संंस्करण से इसे 1.75 करोड़ रुपए मिले हैं। इस तरह इसने देशभर में 53.35 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस साल की सबसे बड़ी ओपनर 'भारत' से ही तुलना करें तो यह रकम करीब 11 करोड़ ज्यादा है। ऐसे ही कई बातें हैं और कम से कम 10 रिकॉर्ड हैं जो फिल्म ने पहले दिन बनाए हैं, उन पर एक नजर...


1. यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।


 


2. किसी भी छुट्टी को रिलीज हुई फिल्म ने आज तक इतनी कमाई नहीं की।


3. किसी भी ओरिजनल फिल्म को इतनी कमाई कभी नहीं मिली, ये ना तो किसी का सीक्वल है और ना ही प्रीक्वल।


 


4. पहली बार हुआ है कि एक ही प्रोडक्शन की फिल्म ने अपनी प्रोडक्शन की पुरानी फिल्म से यह तमगा छीना है। इससे पहले बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' जो 'यश राज' बैनर की ही फिल्म थी और इसे पहले दिन 50.75 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी।


5. गांधी जयंति पर किसी फिल्म को मिली यह अब तक की सबसे बड़ी कमाई है।


 


6. रितिक रोशन की भी यह सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।


7. छोटे से करियर में टाइगर श्रॉफ को अपने जीवन की सबसे बड़ी ओपनर मिल गई है।


 


8. ऑस्ट्रेलिया में यह सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है, वहां इसे 130682 डॉलर मिले हैं। वहां भी इसे बुधवार को रिलीज किया गया। विदेश में इसे 1350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वैसे कई देशों में यह बुधवार शाम को रिलीज हुई थी।


9. 2019 की यह सबसे बड़ी ओपनर है। Salman Khan स्टारर 'भारत' को पहले दिन 42.30 करोड़ रुपए मिले थे। 'वॉर' इससे आगे निकल गई है जबकि WAR केवल 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।


 


10. निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के लिए भी यह नया रिकॉर्ड है, उनकी 'बैंग बैंग' से कहीं ज्यादा कमाई इसने पहले दिन की है।


बता दें कि कल यानी बुधवार को रिलीज किया गया। देशभर में शो हाउसफुल रहे। एडवांस बुकिंग ने ज्यादातर शो पहले ही भर दिए थे। जानकार War की अच्छी शुरुआत को लेकर आश्वस्त थे क्योंकि दो स्टार इसमें साथ थे। 'वॉर' को समीक्षाओं में मिला-जुला रिस्पॉन्स हासिल हुआ है। रितिक और टाइगर के फैन्स के लिए ही इसे आदर्श बताया जा रहा है। इसके दोनों गाने 'घुंघरू टूट गए' और 'जय जय शिव शंकर' हिट हुए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ