Header Ads Widget

Responsive Advertisement

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने छह बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन एमसी मैरीकॉम के नाम की प्रतिष्ठित पद्मविभूषण पुरस्कार के लिए सिफारिश की है


केंद्रीय खेल मंत्रालय ने छह बार की वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन एमसी मैरीकॉम के नाम की प्रतिष्ठित पद्मविभूषण पुरस्कार के लिए सिफारिश की है। वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु का नाम पद्मभूषण के लिए भेजा गया है।


भारतीय खेल इतिहास में पहली बार किसी महिला खिलाड़ी के नाम की देश के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान के लिए सिफारिश की गई है। खेल मंत्रालय ने पद्म सम्मानों के लिए 9 खिलाड़ियों के नाम आगे बढ़ाए हैं और इनमें सभी महिला खिलाड़ी शामिल हैं।


बॉक्सिंग चैंपियन मैरीकॉम को 2006 में पद्मश्री और 2013 में पद्मभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। मैरीकॉम ने 2012 में लंदन ओलिंपिक्स में कांस्य पदक जीता था। उन्होंने पिछले साल रिकॉर्ड छठी बार वर्ल्ड बॉक्सिंग खिताब हासिल किया था। दूसरी तरफ सिंधु को 2015 में पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। उनका नाम 2017 में भी पद्मभूषण के लिए भेजा गया था लेकिन उन्हें यह सम्मान नहीं मिल पाया था। रियो ओलिंपिक्स की रजत पदक विजेता सिंधु ने पिछले दिनों स्विट्जरलैंड के बासेल में इतिहास रचा था जब वे वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी थी। उन्होंने फाइनल में नोजोमी ओकुहारा को हराया था।


 


पहलवान विनेश फोगाट, क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल, निशानेबाज सुमा शिरूर, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पर्वतारोही ताशी और नुंगशी मलिक के नामों की सिफारिश पद्मश्री के लिए की गई है।


अभी तक तीन पुरुष खिलाड़ियों को पद्मविभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें पूर्व वर्ल्ड चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद (2007), महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर (2008) और पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी (2008) शामिल है।


 


ऐसा पहली बार हुआ है कि खेल मंत्रालय ने पद्म पुरस्कारों के लिए सभी महिला खिलाड़ियों के नाम भेजे हैं। ये सभी सिफारिशें गृह मंत्रालय में पद्म अवॉर्ड समिति को भेजी जाएगी। यह समिति इन सम्मान को पाने वाली शख्सियतों के नामों की घोषणा अगले साल 25 जनवरी को करेगी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ