Header Ads Widget

Responsive Advertisement

10 दिनों तक भक्तों पर कृपा बारिश करने के बाद अनंत चतुर्दशी पर आज गणपति की विदाई शुरू हो गई है


 10 दिनों तक भक्तों पर कृपा बारिश करने के बाद अनंत चतुर्दशी पर आज गणपति की विदाई शुरू हो गई है। गणेशोत्सव की रौनक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अलग ही नजर आई है। भगवान गणपति को जिस श्रध्दा से स्थापित किया जाता है उसी भक्ति के साथ उनका विसर्जन किया जाता है।


मुंबई में ढोल नगाड़ों के साथ बप्पा को अगले साल जल्दी आने का निवेदन करते हुए विदाई करने की शुरुआत हो गई है। लोग 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' गाते हुए बप्पा के अगले साल जल्द आने की कामना करते हुए विदाई कर रहे हैं।


 


मुंबई में बड़े पैमाने पर होने वाले गणेश विसर्जन के मद्देनजर मुंबई पुलिस और बीएमसी की ओर से खास इंतजाम भी किए गए हैं। जगह जगह पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सड़कों पर 50 हजार से ज्यादा अधिकारी और स्टॉफ सड़कों पर मौजूद है। बताया जा रहा है कि अकेले मुंबई में ही 6 हजार से ज्यादा सार्वजनिक गणपति मंडल है। आज एक लाख से ज्यादा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन होने की संभावना है।


अनंत चतुर्दशी के मुहूर्त


 


इस साल अनंत चतुर्दशी 12 सितंबर सुबह 5:06 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7:35 तक है। इस दिन शुभ मुहूर्त हैं- सुबह 6:01 से 07:32 तक, सुबह 10:34 से 3:07 तक, शाम 4:38 से 9:07 बजे तक, फिर रात 12:05 से तड़के 1:34 तक है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ