Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भोपाल राजधानी के फलक पर रविवार को छाए घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ


राजधानी के फलक पर रविवार को छाए घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जीरो विजिबिलटी के कारण सुबह की उड़ानें समय पर भोपाल नहीं आ सकीं, जो उड़ानें लैंड हो चुकी थीं उन्हें एयर ट्रेफिक कंट्रोल रूम ने कोहरा छंटने का इंतजार करने को कहा। हज यात्रियों को लेकर मदीना से आ रही उड़ान को भी नागपुर डाइवर्ट करना पड़ा। यात्रियों को परेशान होना पड़ा।


इंडिगो की मुंबई से आने वाली उड़ान संख्या 6-ई 5301 आमतौर पर सुबह 8.20 बजे भोपाल पहुंचती है। उड़ान निर्धारित समय पर भोपाल विमान क्षेत्र में पहुंच गई थी, लेकिन एटीसी ने जीरो विजिबिलटी के कारण उड़ान को लैंड होने की अनुमति नहीं दी। बाद में इस उड़ान को इंदौर डाइवर्ट कर दिया गया।


 


कोहरे छंटने के बाद यह उड़ान सुबह 11 बजे राजाभोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यह उड़ान भोपाल से वापस मुंबई रवाना होती है। मुंबई जाने वाले यात्रियों को ढाई घंटे तक लाउंज में ही इंतजार करना पड़ा। इंडिगो की मार्निंग दिल्ली उड़ान संख्या 6 ई 2035 को भी सुबह 8 बजे लैंड होने की अनुमति नहीं मिली।


यह उड़ान काफी समय तक एयरपोर्ट के आसपास चक्कर लगाती रही। इस उड़ान को वापस दिल्ली भेज दिया गया। उड़ान 3 घंटे 40 मिनट बाद सुबह 11.40 बजे वापस भोपाल आई। इस उड़ान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी परेशान होना पड़ा।


 


एयर इंडिया की उड़ान को रोकना पड़ा


एयर इंडिया की मुंबई-भोपाल-मुंबई उड़ान संख्या एआई 633 निर्धारित समय पर सुबह 8.05 बजे भोपाल पहुंच गई थी, लेकिन समय पर टेकऑफ नहीं हो सकी। उड़ान को करीब सवा घंटे तक भोपाल में ही रोकना देना पड़ा। सुबह 9.20 बजे उड़ान वापस मुंबई रवाना हुई।


 


मदीना से आ रही उड़ान नागपुर डाइवर्ट


मदीना से भोपाल के हज यात्रियों को लेकर आ रही एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 5462 को भी सुबह 7.50 बजे भोपाल एयरपोर्ट पर लैंड होने की अनुमति नहीं मिली। उड़ान को नागपुर डाइवर्ट कर दिया गया। यह उड़ान घंटे बाद दोपहर करीब 12 बजे राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई। हाजियों की अगवानी करने पहुंचे परिजनों को भी लंबा इंतजार करना पड़ा


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ