Header Ads Widget

Responsive Advertisement

प्रियंका ने कहा GDP विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर की


देश में बिगड़ती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए सरकार ने हाल ही में कई कदम उठाए हैं, इसी बीच देश की गिरती अर्थव्यवस्था को लेकर विपक्ष मोदी सरकार पर हमलावर हो गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है।


प्रियंका ने ट्वीट में लिखा 'GDP विकास दर से साफ है कि अच्छे दिन का भोंपू बजाने वाली भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था की हालत पंचर कर दी है। न GDP ग्रोथ है न रुपए की मजबूती। रोजगार गायब हैं। अब तो साफ करो कि अर्थव्यवस्था को नष्ट कर देने की ये किसकी करतूत है


प्रियंका गांधी ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में GDP ग्रोथ धीमी होकर 5 प्रतिशत हो गई है। पिछले क्वार्टर से इसमें 0.8 प्रतिशत की गिरावट आई है।


इसके पूर्व, भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी भी कह चुके हैं कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनते दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा 'अगर नई इकानॉमिक पॉलिसी नहीं आती है तो 5 ट्रिलियन


इकॉनामी को गुडबाई कहने के लिए तैयार रहिए। सिर्फ नॉलेज या सिर्फ बोल्डनेस से ही अर्थव्यवस्था को चौपट होने से नहीं बचाया जा सकता। इसके लिए दोनों जरूरी हैं। आज हमारे पास कुछ नहीं है।'


बता दें कि बिगड़ती अर्थव्यवस्था के बीच हाल ही में सरकार ने आरबीआई से 1.76 लाख करोड़ की राशि ली है, वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं


आर्थिक मंदी की आशंका और बाजार में उथल पुथल के बीच सरकार के लिए इस मुश्किल हालात से उबरना बड़ी चुनौती दिखाई दे रही है।


देश के ऑटो सेक्टर के साथ ही बैंकिग और अन्य सेक्टर में भी आर्थिक मंदी का असर अब नजर आने लगा है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ