Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कुछ ही समय में बनाइए केरी वाली दाल ढोकली



सबसे पहले आटे में नमक, अजवायन, मोयन मिलाकर पानी की सहायता से गूंध लें। पढ़ें पूरी विधि‍ :



 


 


 


 


 


 




    • एक कटोरी आटा ढोकली के लिए



 


 




    • नमक स्वादानुसार



 


 




    • 1/4 चम्‍मच अजवायन



 


 




    • दो चम्‍मच तेल मोयन के लिए



 


 




    • थोड़ी-सी हल्दी।



 


 


 


दाल के लिए सामग्री


 


 


 




    • एक कटोरी तुअर दाल



 


 




    • नमक स्वादानुसार



 


 




    • आधा छोटी चम्मच हल्दी पावडर



 


 




    • आधा चम्‍मच गरम मसाला



 


 




    • आधा चम्‍मच कटी हुई हरी मिर्च



 


 




    • आधा चम्‍मच अदरक-लहसुन का पेस्ट



 


 




    • बारीक कटा हरा धनिया



 


 




    • तेल आवश्यकतानुसार।



 


 


 


छौंक के लिए


 


 


 




    • जीरा/राई, 7-8 कढ़ी पत्ते



 


 




    • गुड़ इच्छानुसार



 


 




    • चुटकीभर हींग



 


 




    • एक चम्‍मच धनिया पावडर



 


 




    • दो चम्मच किसी हुई केरी।



 


 


 


 


सबसे पहले आटे में नमक, अजवायन, मोयन मिलाकर पानी की सहायता से गूंध लें। अब दाल को थोड़ी देर के लिए भिगो दें। अब गूंधे हुए आटे की लोई लेकर रोल बनाएं। अब भिगोई दाल में तैयार आटे की ढोकली, हल्दी, जरा-सा तेल और पानी डालकर पका लें। जब पक जाए तब उसमें छौंक के लिए एक पैन में तेल डालें।


अब उसमें राई, कढ़ी पत्ता, हींग, हरी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया, हल्दी डालकर चलाएं। फिर कद्दूकस की हुई केरी डालें। नमक डालकर उबाल लें फिर गरम मसाला, कटा हरा धनिया डालकर गरमा गरम दाल ढोकली चावल चपाती के साथ सर्व करें



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ