Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर शहर के दत्त नगर में केके बाछिल के घर 21 अगस्त को दुर्लभ फूल ब्रह्मकमल खिला


इंदौर। शहर के दत्त नगर में केके बाछिल के घर 21 अगस्त को दुर्लभ फूल ब्रह्मकमल खिला। कहा जाता है कि यह फूल वर्षों में एक बार खिलता है। बाछिल ने इसका पौधा दो साल पहले लगाया था। उन्होंने पूरे परिवार के साथ ब्रह्मकमल की पूजा की, इसके दर्शन को आस-पास के लोग भी उनके घर पहुंच रहे हैं।


कहा जाता है कि ब्रह्मकमल के दर्शन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसका फूल सूर्यास्त के बाद रात में खिलता है और फिर पंखुड़ियां बंद होना शुरू हो जाती है। ब्रह्मकमल का पौधा हिमालय क्षेत्र में ही मिलता है, इसे हिमालय में लगने वाले फूलों का राजा कहा जाता है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ