Header Ads Widget

Responsive Advertisement

श्रावण के पहले सोमवार पर राजाधिराज भगवान महाकाल प्रजा का हाल जानने चांदी की पालकी में सवार होकर आज शाम निकलेंगे।


उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर में आज श्रावण मास के पहले सोमवार पर भस्मारती में शामिल होने बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। यहां देशभर से भक्त श्रावण मास में बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।


आज शाम राजाधिराज भगवान महाकाल प्रजा का हाल जानने चांदी की पालकी में सवार होकर निकलेंगे। इस श्रावण मास की यह पहली सवारी होगी। भगवान मनमहेश रूप में भक्तों को दर्शन देंगे। महाकालेश्वर की एक झलक पाने को हजारों भक्त उमड़ेंगेमंदिर में पूजन के बाद शाम 4 बजे पालकी परंपरागत मार्गों से मोक्षदायिनी शिप्रा के तट रामघाट के लिए रवाना होगी। घाट पर शिप्रा के जल से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। पश्चात पालकी मंदिर लौटेगी। बता दें इस बार श्रावण मास में चार और भादौ मास में भगवान की दो सवारी निकलेंगी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ