Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर की क्लर्क कॉलोनी में यह घटना हुई। छात्र ने वीडियो कॉल कर युवती से कहा- मैं गोली मार रहा हूं


इंदौर। क्लर्क कॉलोनी में शनिवार देर रात एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र ने दादा की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के कुछ देर पहले उसका प्रेमिका से फोन पर विवाद हुआ था। छात्र ने उसे वीडियो कॉल कर बंदूक बताई और कहा कि आत्महत्या कर रहा है। गुस्से में उसने दोनों पैरों में बंदूक फंसाई और अंगूठे से ट्रिगर दबा कर गले में गोली मार ली। घटना के बाद युवती ने उसकी मां को कॉल किया और छात्र के रूम में भेजा।


परदेशीपुरा टीआई विनोद दीक्षित के मुताबिक, घटना शनिवार रात करीब 12.40 बजे की है। मृतक का नाम नयन (21) पिता राजेश मौर्य है। राजेश का प्रॉपर्टी का व्यवसाय है। नयन निजी कॉलेज से एलएलबी (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रहा था। देर रात वह उसके कमरे में बैठकर प्रेमिका से मोबाइल पर बात कर रहा था।


 


अचानक बात बिगड़ी और दादा रामदास मौर्य की लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक (अद्दा) से गोली मार ली। टीआई के मुताबिक, परिजन ने बताया कि नयन का प्रेस कॉम्प्लेक्स स्थित एक कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात में वह उसी से बातें कर रहा था।


अचानक दोनों में विवाद हो गया और नयन ने उसे वीडियो कॉल कर बंदूक बताई। उसने दोनों पैरों में बंदूक का एक सिरा फंसा लिया और नाल गले में लगा ली। फिर अंगूठे से ट्रिगर दबाकर गोली चला दी। एफएसएल एक्सपर्ट बीएल मंडलोई के मुताबिक, बंदूक के छर्रे गले में फंस गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्रा ने उसके हाथ में बंदूक देख नयन की मां रीता को कॉल किया।


 


उसने कहा कि वह गुस्से में है और गोली मारने की धमकी दे रहा है। आप जाकर उससे बंदूक छीन लो। रीता ने यह बात परिजन को बताई और दौड़ते हुए नयन के रूम में पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने पर लोगों की मदद से खोला और नयन को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।


एसआई आरएल मिश्रा के मुताबिक, पुलिस ने रात में नयन का कमरा सील कर दिया और रविवार दोपहर एफएसएल अफसरों की मौजूदगी में छानबीन की। कमरे से बंदूक, गोली के खोल और छात्र का मोबाइल जब्त किया गया है।


 


पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि नयन की एक अन्य युवती से भी दोस्ती हो गई थी। उसने दो दिन पूर्व प्रेमिका को दोनों के फोटो वाट्सएप पर भेजे थे। इस बात पर उसकी और प्रेमिका की लड़ाई चल रही थी। नयन के चाचा जयेश के मुताबिक, पुलिस को सारी जानकारी दे दी है। मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। युवतियों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ