Header Ads Widget

Responsive Advertisement

खूबसूरत व चमकदार त्वचा पाने का ये हैं जापानी सीक्रेट



 


50 की उम्र में जापानी महिलाएं 30 साल की नजर आती हैं


 जापान की महिलाओं की त्वचा की खूबसूरती से हर कोई वाकिफ है। 50 की उम्र में जापानी महिलाएं 30 साल की नजर आती हैं। उनके चेहरे पर उम्र का असर नहीं दिखता है। ऐसी त्वचा पाना अगर आपका भी सपना है तो यहां हैं कुछ ऐसे सीक्रेट्स बताए जा रहे हैं जो जापानी महिलाएं स्किन केयर के लिए इस्तेमाल करती हैं:


- चावल का पानी स्किन ग्लो में बड़ी मदद करता है। चावल धोने के बाद उसके पानी को हम आमतौर पर फेंक देते हैं लेकिन जापानी महिलाएं इस पानी से अपना चेहरा धोती है। चावल को 20 से 30 मिनट के लिए पानी में रखें और उसके बाद उस पानी को एक बॉटल में भर लें। इस बॉटल को फ्रिज में रखकर रोजाना चेहरा धो सकते हैं। चावल के पानी में कई विटामिन और मिनरल्स है जो कि स्किन के लिए बहुत अच्छा है।


यहीं नहीं चावल का फेस पैक भी बहुत काम का है। चावल को पानी में रखें और इसके बाद चावल व पानी को ब्लेंड करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें और पानी से धो दें। इससे स्किन सुपर सॉफ्ट बन जाएगी।


- जापानी महिलाएं ग्रीन टी पीते हैं जिसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म की गति बढ़ाते हैं जिससे वजन कम होता है और स्किन ग्लो करती है। जापानी महिलाएं चाय बनाने के बाद ग्रीन टी बैग्स फेंकती नहीं हैं बल्कि उसे चेहरे पर अप्लाई करती है। यह पोर्स कम करता है और स्किन ग्लो करता है।


- जापानी महिलाएं फेशियल ऑइल यूज करती है जो कि लिपोफिलिक और विटामिन्स से भरपूर होते हैं और टॉक्सिन्स निकाल देते हैं। इससे स्किन मॉइश्चरॉइज्ड और सॉफ्ट रहती है। अधिकांश महिलाएं केमेलिया ऑइल अप्लाई करती है जो कि फाइन लाइंस और झुर्रियों को हटाता है।


- जापानी महिलाओं के सुंदरता का पहला राज उनके खाने-पीने में छिपा है। इसके लिए वह भरपूर मात्रा में फल, हरी सब्जी और मछली के सेवन करती है। इनका सेवन करने से उनके शरीर को एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और ओमेगा-3 मिलती है जिससे उनकी स्किन में नेचुरल ग्लो आता है



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ