Header Ads Widget

Responsive Advertisement

चेहरे से दाग-धब्बे हटाना हैं तो नीबू का ऐसे करें इस्तेमाल



चेहरे का निखार पाने के लिए नीबू बड़े काम का साबित हो सकता है।



 


 


 बेदाग और चमकदार त्वचा पाना हर लडकी का सपना होता है लेकिन चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे और फुंसियां हो या फिर डार्क स्पॉट्स, ये चेहरे की सुंदरता को कम कर देते हैं। चेहरे का निखार पाने के लिए नीबू बड़े काम का साबित हो सकता है।


नीबू भी चेहरे में चमक लाने के लिए बहुत मददगार होता है जिसमें एस्कार्बिक एसिड या विटामिन सी होता है जो की चेहरे के दाग धब्बे को दूर करने में मदद करता है। यहां जानिए किस तरह से नीबू के जरिए आप दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं:


- एक नीबू काटें और कुछ मिनट के लिए उसे चेहरे पर रगड़ें। उसके बाद गुनगुने पानी से धो लें। फिर थोड़ा चावल का आटा, शहद और नीबू का रस मिलाए और इस पेस्ट को 15 मिनट के लिए चेहरे पर अप्लाई करें। फिर पानी से धो लें।


- एक अंडा, एक चम्मच नीबू का रस और 2 चम्मच शक्कर मिक्स करें। इस स्क्रब को चेहरे पर सर्कुलर मोशन में धीरे-धीरे मसाज करें और इसे 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर धोएं।


- आप अंडा और नीबू का रस मिलाकर एक फेशियल मास्क तैयार करते हैं। अंडे को दो चम्मच नीबू के रस मिक्स करें और इस मिक्चर को तीन हिस्सों में बांटे। इसे चेहरे पर अप्लाई करो और फिर कुछ देर रखने के बाद दूसरा हिस्सा अप्लाई करो। इसके बाद फिर थोड़ी देर इंतजार करो और फिर लास्ट लेयर अप्लाई करो। मास्क सूख जाए तो चेहरा धो लो।


- डार्क स्पॉट को दूर करने के लिए एक चम्मच नीबू का रस, एक चम्मच ककड़ी का रस, एक चम्मच टमाटर का रस और एक चम्मच चंदन मिलाएं। इस पेस्ट को स्किन पर अप्लाई करें और 20 मिनट रखें फिर गुनगुने पानी से धो लें।


- कील-मुंहासों से लड़ने के लिए, रूई को नीबू के रस में भिगोएं और फिर प्रभावित क्षेत्र में अप्लाइ करें। कुछ मिनट बाद फिर धो लें। दिन में दो बार दोहराए



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ