Header Ads Widget

Responsive Advertisement

आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा तो महिला चौक गई


निजी बैंक की मैनेजर रह चुकी महिला के खाते में 213 करोड़ 46 लाख का संदिग्ध लेनदेन हो गया। आयकर ने जब 10 करोड़ 67 लाख का नोटिस जारी किया तो महिला हैरान रह गई। मंगलवार को वह जनसुनवाई में पहुंची और एसएसपी को शिकायत दर्ज करवाई।


इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी योगिता जगताप के मुताबिक शादी के पहले वे विजय नगर स्थित एचडीएफसी बैंक में मैनेजर थी। बैंक की ओर से सभी कर्मचारियों के खाते खोले गए थे। उनका डीमैट और सिक्योरिटीज ट्रेडिंग जोमेर सेविंग खाते से जुड़े हुए थे। वर्ष 2006 में शादी के बाद योगिता पति मनु आनंद के साथ दुबई शिफ्ट हो गईं। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने कमोडिटीज खाते की जानकारी जुटाकर हैक किया और ट्रेडिंग शुरू कर दी। खाते में 213 करोड़ 46 लाख 62170 रुपए का ट्रांजेक्शन भी कर लियाआयकर विभाग ने डिमांड नोटिस जारी किया, लेकिन उस वक्त दुबई रहने के कारण उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं मिली। वर्ष 2018 में इनकम टैक्स रिटर्न और टीडीएस की जानकारी निकाली, तब उन्हें फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने क्राइम ब्रांच को जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस बैंक अफसरों की भूमिका भी जांच रही है। महिला का आरोप है कि आयकर द्वारा जानकारी मांगने पर भी बैंक ने उन्हें सूचना नहीं दी थी


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ