Header Ads Widget

Responsive Advertisement

सच्चे ‘पति-पत्नी’ में होती है ये 1 खासियत, बागेश्वर धाम ने कथा में बताया…

इंदौर में कनकेश्वरी मेला ग्राउंड पर बागेश्वर धाम के धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री द्वारा 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। ये कथा 4 मई तक चलेगी। बीते दिन पंडित जी ने कथा में बताया कि व्यक्ति को भगवान नाम का संकीर्तन ही भवसागर से पार कर सकता है। भागवत से भक्ति, ज्ञान और वैराग्य तीनों की प्राप्ति होती है। जीवन में विनम्र होना बहुत आवश्यक है। हमें हर व्यक्ति के प्रति विनम्र भाव रखना चाहिए, भक्त वही है जो भगवान की प्रसन्नता में प्रसन्न रहें। हमारी प्रसन्नता उसमें होना चाहिए जिसमें भगवान की प्रसन्नता हो।

पति-पत्नी वही जो एक दूसरे से प्रसन्न रहे

उन्होंने कहा, शिष्य वही जो गुरु की प्रसन्नता में प्रसन्न रहे। पुत्र वही है जो पिता की प्रसन्नता में प्रसन्न रहे, पति-पत्नी वही जो एक-दूसरे की प्रसन्नता में प्रसन्न रहे, खुश रहे। हर व्यक्ति को हमेशा प्रसन्नचित्त होकर जीवन जीना चाहिए। कथा को अनुष्ठान की पद्धति से श्रवण करना चाहिए। भगवान की कथा रस है। भगवान की कथा हमेशा श्रवण करना चाहिए। इंदौर के भक्त बहुत ही सौभाग्यशाली हैं जिन्हें कथा श्रवण करने का अवसर मिल रहा है।

शामिल रहे बड़े-बड़े नेता

विधायक रमेश मेंदोला और अक्षत चौधरी ने बताया, कथा के दूसरे दिन हजारों भक्तों का सैलाब उमड़ा। गर्मी को देखते हुए पंडाल में समुचित व्यवस्था की गई है। शास्त्री ने विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया। हजारों महिलाएं भजनों पर झूमीं। राधे-राधे के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। शाम को भजन संध्या भी हुई। व्यासपीठ का पूजन उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट, अक्षय बम ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ