Header Ads Widget

Responsive Advertisement

4 अप्रैल 2024 : मीन राशि को धन, मिथुन के लिए निवेश शुभ, बाकी पढ़ें अपना भविष्य

बृहस्पतिवार 4 अप्रैल 2024 का दिन कई राशियों के लिए बेहद शुभ है। दैनिक राशिफल में जानें किसे धन लाभ होगा और किसका निवेश फलदायक है। मेष से मीन तक के लोग गुरुवार को अपना भविष्य जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल 

aaj_ka_rashifal_18_march_2024.jpg
आज का राशिफल 4 अप्रैल 2024 बृहस्पतिवार

आज का राशिफल मेष राशि 4 अप्रैल 2024 

कार्यो को पूरा करने में दिक्कत हो सकती है। व्यापार में अच्छे सौदे हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कर्ज संबंधी मामले निपटेंगे। किसी कला को सीखने में समय व्यतीत होगा।

आज का राशिफल वृषभ राशि 4 अप्रैल 2024

बृहस्पतिवार को व्यापारिक स्थिति में लाभ के योग बन रहे हैं। कई दिनों से रूके कार्यो में आज गति आएगी। पुराने विवादों से घर का माहौल बिगड़ सकता है। राजकीय कार्यों में रूकावट आ सकती है पर समाधान हो जाएगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि 4 अप्रैल 2024 

भूमि भवन के क्रय विक्रय की रूपरेखा बनेगी। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा जो आनंदमय रहेगा। नए संपर्कों का गुरुवार को लाभ मिल सकता है। निवेश का सही समय है।

आज का राशिफल कर्क राशि 4 अप्रैल 2024

अपनों को दूर होता देख मन उदास रहेगा। किसी भी कार्य को समझ कर करें, वो आपकी जिम्मेदारी नहीं बल्कि आजीविका है। भाई-बहनों से विवाद हो सकता है, मित्रों का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

आज का राशिफल सिंह राशि 4 अप्रैल 2024 

आपसी संबंधों के कारण समझौता करना होगा। कानूनी मामलों में उलझ सकते हैं। निराशा की समाप्ति होगी पर अभी समय है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। कारोबार में नई तकनीक का लाभ मिलेगा।

आज का राशिफल कन्या राशि 4 अप्रैल 2024 

प्रियजन से भेंट होगी। कार्यस्थल पर आपका महत्व बढ़ेगा। आवास निवास की समस्या का हल होगा। विदेश में अध्ययन करने के योग बन रहे हैं। लोन संबंधी मामले निपटेंगे। वाहन सुख संभव है।

आज का राशिफल तुला राशि 4 अप्रैल 2024

आप किसी का अच्छा करने जाते हो और आप बुरे बन जाते हो। आप क्यों दूसरे के विवादों मे दखल देते हो। मानसिक तनाव के चलते स्वभाव में क्रोध होगा। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। धन लाभ संभव है।

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 4 अप्रैल 2024

करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी संबंधी समस्या का हल हो सकता है। आपकी अपने सहकर्मियों से विवाद की स्थिति बनेगी। आप के अपने आपका विरोध कर सकते हैं। झूठे आरोप से बचें।

आज का राशिफल धनु राशि 4 अप्रैल 2024 

शारीरिक कष्ट रहेगा। प्रियजन से मुलाकात होगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी। पिता के साथ समय व्यतीत होगा और महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। वाहन का सुख आज बृहस्पतिवार को मिल सकता है।

आज का राशिफल मकर राशि 4 अप्रैल 2024

लंबे समय से चले आ रहे विवाद गुरुवार को सुलझ सकते हैं। नई जिम्मेदारी मिलेगी। विरोधी आपका खुल कर विरोध करेंगे। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। नए मित्र बनेंगे। आपके कार्यों की आलोचना होगी।

आज का राशिफल कुंभ राशि 4 अप्रैल 2024

बृहस्पतिवार को धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यो में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

आज का राशिफल मीन राशि 4 अप्रैल 2024

भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। व्यापार में नई योजना लागू हो सकती है। आर्थिक लाभ हो सकता है। यात्रा में अपनी वस्तु संभाल कर रखें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ