Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखी मप्र की सांस्कृतिक झलक


अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दिखी मप्र की सांस्कृतिक झलक

 प्रगति मैदान में चल रहे 42वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बुधवार को मध्य प्रदेश दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित रंगारंंग कार्यक्रम में प्रदेश की कला-संस्कृति की भी मनमोहक झलक देखने को मिली।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के सचिव अजय तिर्की ने मध्य प्रदेश मंडप में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का श्रीगणेश किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेले में मध्य प्रदेश मंडप का निर्माण 'वसुधैव कुटुंबकम-यूनाइटेड बाय ट्रेड' की थीम पर किया गया है। यहां प्रदर्शित प्रदेश के ख्याति प्राप्त जीआई व ओडीओपी उत्पाद, हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के अलावा स्टार्टअप उद्यम मध्यप्रदेश री प्रगति को दर्शाते हैं। उन्होंने मंडप में जरी-जरदोजी कला का सजीव प्रदर्शन कर रही नाजिया रईस की भी सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश के लोक कलाकारों ने सांस्कृित कार्यक्रमों में समा बांध दिया। मनीषा शास्त्री व समूह ने निमाड़ी लोक संगीत विधा में गणपति वंदना और मां नर्मदा स्तुति की प्रस्तुति दी। वहीं मनीष सिसोदिया समूह के भील जनजातीय भगोरिया नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान मध्य प्रदेश मंडप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शासकीय वर्ग में मध्य प्रदेश माटी कला बोर्ड को प्रथम और मध्य प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड को द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ