Header Ads Widget

Responsive Advertisement

धन के अभाव में इंदौर का विकास अवरूद्ध नहीं होगा - मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के पहले डबल डेकर ओवर ब्रिज का किया भूमिपूजन लवकुश चौराहा में आयोजित कार्यक्रम में किया 1483 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि धन के अभाव में इंदौर का विकास अवरूद्ध नहीं होगा। धन की कोई कमी नहीं है। इंदौर दुनिया के अच्छे शहरों में स्थान बना रहा है। विकास के मामले में लगातार आगे बढ़ रहा है। बीमारू राज्य से हमने प्रदेश को बाहर निकाला है। आज चहुंओर विकास ही विकास हो रहे हैं। इंदौर में विकास की गति नहीं रूकेगी।

            मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने  इंदौर के लवकुश चौराहा में आयोजित कार्यक्रम में इंदौर के विकास के लिये बड़ी सौगातें दी। उन्होंने इस कार्यक्रम में इंदौर के विकास के लिये 1483 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन/लोकार्पण किया। इसमें मुख्य रूप से इंदौर के पहले मल्टी लेयर फ्लायओवर का भूमिपूजन भी शामिल है। इसे मिलाकर कुल चार फ्लायओवर और दो रेलवे ओवरब्रिज का भूमिपूजन हुआ। उन्होंने लगभग 80 करोड़ रूपये लागत की 7 सड़कों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावटपर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुरसांसद श्री शंकर लालवानीपूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीयविधायक श्री रमेश मेंदोलाश्रीमती मालिनी गौड़आईडीए के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ाउपाध्यक्ष श्री गोलू शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। 

            मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पहले डबल डेकर ओवर ब्रिज का भूमिपूजन किया। इस दौरान कुल 1400 करोड़ रूपये लागत के 18 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 83.48 करोड़ रूपये लागत के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण हुआ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कुल 447.13 करोड़ रूपये लागत के 4 फ्लायओवर एवं 2 रेल्वे ओवर ब्रिज का भूमिपूजन कियाजिनमें लवकुश मल्टी लेयर फ्लायओवर लागत 175.00 करोड़ रूपयेदेवास नाका चौराहे पर सिक्स लेन फ्लायओवर लागत 74.49 करोड़ रूपयेसत्यसांई चौराहे पर फ्लायओवर लागत 62.45 करोड़ रूपयेआईटी पार्क चौराहा पर फ्लायओवर लागत 63.33 करोड़ रूपयेरेल्वे ओवरब्रिज पोलोग्राउण्ड के समीप लागत 35.93 करोड़ रूपये तथा बाणगंगा के समीप गौरी नगर उज्जैन मार्ग पर रेल्वे ओव्हर ब्रिज निर्माण कार्य लागत 35.95 करोड़ रूपये शामिल हैं।

            इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में अधोसंरचना उन्नयन हेतु कुल 192.24 करोड़ रूपये लागत के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया। जिसमें 321 बिस्तरीय नवीन केंसर अस्पताल भवन, 50 बिस्तरीय सीसीएचबी यूनिट, 1000 सीटेड ऑडिटोरियमविभिन्न चिकित्सा विभागों हेतु नवीन भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री जी ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में 5.24 करोड़ रूपये लागत से किये जाने वाले बाह्य विद्युतीकरण कार्य का भी भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-2 और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 तथा सांवेर और महू में बनने वाले कुल चार सीएम राईज स्कूल के भवनों का भी भूमिपूजन किया। इन निर्माण कार्यों की कुल लागत 105.59 करोड़ रूपये हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-5 और सांवेर तथा देपालपुर में कुल 475.45 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले विभिन्न सीसी रोड निर्माण कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया।

इन कार्यों का किया गया लोकार्पण

            कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कुल 83.48 करोड़ रूपये लागत के 9 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। जिनमें योजना क्रमांक 169 बीए 166 एवं 139 में कुल 70 करोड़ रूपये की लागत से बनी सड़केंप्रधानमंत्री सड़क योजना अंतर्गत सांवेर क्षेत्र अंतर्गत कुल 6.03 करोड़ रूपये लागत से निर्मित इंदौर-उज्जैन से पुवार्दा जुनार्दा रोडशाहदा से लोहगल तथा रामूखेड़ी से खुड़ैल रोड का कार्य शामिल हैं। इस प्रकार कुल 79.53 करोड़ रूपये लागत के 7 सड़कों का लोकार्पण किया गया। इससे तीन लाख से अधिक लोग लाभांवित होंगे। 

            इसके साथ ही बड़ा गणपति में 2.20 करोड़ रूपये लागत से निर्मित 50 बिस्तरीय सीनियर कन्या छात्रावास भवन तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार आश्रम में 1.75 करोड़ रूपये की लागत से बने नवीन शाला भवन का लोकार्पण भी किया गया। मल्हार आश्रम में 320 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाला सर्वसुविधायुक्त भवन जिसमें कम्प्यूटर रूमलायब्रेरीलेबोरेटरीटायलेट ब्लॉक के साथ 8 क्लास रूम का निर्माण किया गया है।











एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ