Header Ads Widget

Responsive Advertisement

शनिवार का राशिफल:कन्या राशि के लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, मकर राशि के लोगों को नकारात्मकता से बचना होगा

 

शनिवार, 23 सितंबर को मेष राशि के लोग आलोचनाओं से निराश न हों, अपने काम पर ध्यान दें। कन्या राशि के लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे तनाव बढ़ेगा। मकर राशि के लोगों को नकारात्मकता से बचना होगा, वर्ना लाभ नहीं होगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - SIX OF SWORDS

आपके काम की आलोचना हो सकती है। जो लोग आपका साथ देते हैं, उन पर ध्यान दें। अपनी ऊर्जा बनाए रखें। आज अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतर बातें आपको परेशानी करेंगी। अगर आप अपने निश्चय पर डटे हैं तो तय किए गए लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे। वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो बेहतर रहेगा।

करियर : नई जगह या नए शहर में काम करने का मौका मिलेगा। ये अवसर सीमित है, लेकिन अनुभव आपके काम आएंगे।

लव : व्यक्तिगत जीवन में चल रहे उतार-चढ़ाव की वजह से पार्टनर को बेचैनी हो सकती है, उनका साथ दें।

हेल्थ : खान-पान संबंधी गलतियों की वजह से तकलीफें बढ़ सकती हैं।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

वृषभ - EIGHT OF PENTACLES

लोगों की आलोचनाओं पर ध्यान दें और अपनी कमजोरियां दूर करने की कोशिश करें। कड़ी मेहनत और काम में सुधार करेंगे तो अचानक से बड़ा लाभ हो सकता है, इस कारण नए काम की शुरुआत हो सकती है। किसी की गलत बातों में उनका साथ न दें।

करियर : विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप या आर्थिक मदद मिल सकती है। इस कारण पढ़ाई संबंधी निर्णय लिया जा सकता है।

लव : लोगों के विचारों की वजह से अपने रिलेशनशिप के लिए नकारात्मकता न बढ़ाएं।

हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

मिथुन - THREE OF SWORDS

गलत बातों में समझौता करने से तनाव बढ़ सकता है। जिन गलत विचारों की वजह से आपका नुकसान हुआ है, उनके लिए सतर्क रहना होगा। अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी लेने से व्यक्तिगत जीवन में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। नए व्यक्ति के जीवन में आने से कई बातें बदलेंगी। इस कारण आपकी तकलीफें बढ़ सकती हैं।

करियर : प्रयत्न करने के बाद भी अपेक्षा के अनुसार अवसर न मिलने से चिंता बनी रहेगी।

लव : पुराना रिलेशनशिप टूटने से तकलीफ हो सकती है। उससे बाहर निकालने की कोशिश करें। नए और स्थिर रिलेशनशिप की शुरुआत जल्दी ही होगी।

हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

कर्क - SEVEN OF SWORDS

गलतियों की वजह से काम की गति धीमी रहेगी। जो बातें आपके लिए नुकसान का कारण बन रही हैं, उनसे बचें। काम पर पूरे फोकस के साथ आगे बढ़ें। गलतियां सुधारने की कोशिश करें। लापरवाही करेंगे तो हानि हो सकती है।

करियर : जिस प्रकार काम में समर्पण रखेंगे, उसी हिसाब से लाभ होगा।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी अपेक्षाओं को समझें और अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभाएं।

हेल्थ : कफ की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 2

सिंह - TWO OF CUPS

पुराने विवाद को दूर करने का मौका मिलेगा। मौकों को समझें और गलतियों से बचें। जिस प्रकार के काम आपको मानसिक शांति और लाभ देते हैं, केवल उन पर ध्यान दें।

करियर : करियर के लिए सकारात्मक रहें। अपनी कार्यक्षमता बढ़ाने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर्स में आपसी विवाद तालमेल से दूर करें। फिलहाल इस विवाद की चर्चा अन्य लोगों के साथ न करें।

हेल्थ : बुखार के कारण शारीरिक कमजोरी बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

कन्या - TWO OF PENTACLES

पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव निर्माण हो सकता है, लेकिन चिंता का कारण नहीं है। कोई खबर आपकी दुविधा बढ़ाएगी, लेकिन आपको अपने पिछले निर्णय पर ही कायम रहना होगा। अपने आत्म सम्मान के साथ समझौता न करें।

करियर : सहकर्मी का साथ मिलेगा, काम की जिम्मेदारी बढ़ने से तनाव रह सकता है।

लव : जाने-अनजाने में पार्टनर को नजरअंदाज से विवाद हो सकता है।

हेल्थ : बदन दर्द की वजह से कमजोरी बढ़ सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 1

तुला - THE WORLD

जिन बातों में आप पारंगत हैं, उनसे संबंधित जिम्मेदारी लें। आप तय किए गए टारगेट को समय से पहले हासिल कर पाएंगे। दूसरों से ज्यादा अपेक्षा रखेंगे तो तकलीफें बढ़ सकती हैं। क्रोध की वजह से विवाद बढ़ सकते हैं। आपकी वजह से रिश्तों में दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

करियर : काम की वजह से यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस यात्रा में केवल काम पर फोकस रखें।

लव : पार्टनर की वजह से प्रेरणा मिलेगी, आनंद बना रहेगा।

हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ हो सकती है, तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

वृश्चिक - FIVE OF WANDS

दूसरे का विश्वास न तोड़ें। हर काम ईमानदारी से करते रहें। गलत कामों से नुकसान हो सकता है। अगर प्रॉपर्टी संबंधी विवाद हो रहे हैं तो नियमों के हिसाब से काम करें।

करियर : काम की जगह कठिन निर्णय लेने होंगे। इस कारण अनेक लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।

लव : रिलेशनशिप में चल रहे उतार-चढ़ाव की वजह से परिवार के लोगों में भी नाराजगी बढ़ेगी।

हेल्थ : सर्दी और एलर्जी से संबंधित कामों को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

धनु - THE STAR

घर पर जिन लोगों का जाना-आना बना रहता है, ऐसे लोगों से बातचीत बंद हो सकती है। पैसों से संबंधित लेन-देन सतर्कता के साथ करें। जब तक किसी काम के लिए आप तैयार नहीं होते हैं, तब तक काम की शुरुआत न करें। जीवन में बढ़ रहा असंतुलन बेचैनी बढ़ाएगा। अपने विचारों को तुरंत को सुलझाएं।

करियर : नौकरी के साथ व्यापार करने की योजना बन सकती है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता का हल ढूंढना मुश्किल रहेगा, ये समस्या वक्त के साथ सुलझेगी।

हेल्थ : पेट संबंधी तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

मकर - TEN OF SWORDS

केवल विचारों में खोए रहने से नकारात्मकता बढ़ रही है। जब तक आप खुद के काम और वक्त को अहमियत नहीं देंगे, तब तक दूसरों का आपके लिए व्यवहार नहीं बदलेगा।

करियर : काम आगे बढ़ाने के लिए आपको जो स्रोत्र प्राप्त हो रहे हैं, उनके लिए आत्मविश्वास बनाए रखेंगे तो लाभ हो सकता है।

लव : आपकी कमजोरी का पार्टनर इस्तेमाल कर सकते हैं। अपनी कमजोरियां दूर करें।

हेल्थ : सेहत में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 6

कुंभ - TEN OF PENTACLES

परिस्थिति आपके पक्ष में बन रही है, फिर भी आलस और नकारात्मकता की वजह से आपका नुकसान हो सकता है। लोगों की गलतियां दूर करने की कोशिश करें। अपना व्यक्तिगत दायरा बनाए रखें, लेकिन किसी भी व्यक्ति के साथ कठोर व्यवहार न हो, यह ध्यान रखना होगा।

करियर : काम की जगह कोई विवाद हो सकता है, खुद को शांत रखें, वर्ना आप से गलतियां हो सकती हैं।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय के लिए घर के बड़े लोग नाराज हो सकते हैं।

हेल्थ : दांत दर्द हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

मीन - KING OF WANDS

टारगेट हासिल करने के लिए संकल्प मजबूत रखें। तभी काम में आगे बढ़ पाएंगे। आप से जुड़े लोग कैसे काम करते हैं, इस बात का अवलोकन करें। चंचलता से बचें और संयम बनाए रखें। दूसरों पर गुस्सा करने से बचें। वर्ना आपकी तकलीफें बढ़ सकती हैं।

करियर : व्यापारियों को अपने स्टाफ के कामों पर ध्यान रखना होगा।

लव : आपके अहंकार की वजह से लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है। इस बुराई से बचें।

हेल्थ : पेट की जलन और अपच हो सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ