Header Ads Widget

Responsive Advertisement

इंदौर में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन:कांग्रेसियों ने दी सीएम शिवराज और उनके मंत्रिमंडल को विदाई, फेयरवेल पार्टी का किया आयोजन

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विदाई समारोह का आयोजन किया। शुक्रवार सुबह इंदौर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में इंदौर शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। उन्होंने एक कार्यकर्ता को सीएम शिवराज सिंह चौहान का मुखौटा लगाकर सीएम बनाया और शॉल श्रीफल के साथ उन्हें कंधे पर बैठकर विदाई दी। सीएम के खिलाफ मुरादाबाद के नारे भी लगाए गए।

शहर कांग्रेस प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि जनता भाजपा सरकार से त्रस्त हो चुकी है। वादों की सरकार से परेशान होकर जनता भाजपा की विदाई करेगी। यह सरकार योजना और घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। भाजपा सरकार की अब तक मध्य प्रदेश में 25 हजार घोषणा हो चुकी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान रोजाना एक नारियल लेकर निकलते हैं और उसे फोड़ देते हैं, जिससे जनता समझ चुकी है। आने वाले समय में विधानसभा चुनाव के दौरान जनता भाजपा को दरकिनार कर कांग्रेस का ही हाथ पकड़ेगी। इसलिए कार्यकर्ताओं द्वारा पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदाई दे दी गई है। वहीं विदाई के दौरान भी सीएम शिवराज के मुरादाबाद के नारे कार्यकर्ता लगाते हुए नजर आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ