Header Ads Widget

Responsive Advertisement

व्यस्त इंसान के पास नाखुश होने का समय नहीं होता

  • किताबों से जानिए, क्यों आपको सभी को खुश करने की कोशिश नहीं करना चाहिए, कैसे भरोसा कभी धोखा नहीं देता ?

इसलिए बेहद जरूरी है मन को नियंत्रण में रखना
किसी काम को टालने की सबसे आम वजह यह होती है कि उसको करने का हमारा मूड नहीं होता। मन चंचल है और सदियों से इसे वश में रखने को कहा जा रहा है। मन कभी अच्छी चीजों की ओर नहीं जाता, क्योंकि उनके लिए अनुशासन और श्रम की जरूरत होती है। यह क्षणिक सुख और आनंद के पीछे भागता है। मेहनत से घबराता है। अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो सबसे पहले मन को अनुशासित करें।

लोगों की भावनाओं को समझने का प्रयास करें
दूसरों के मौखिक और गैर मौखिक संदेशों को प्रभावी ढंग से सुनना सीखें। जिसमें शरीर की हरकतें, हावभाव और भावनाओं के संकेत शामिल हैं। अन्य लोग क्या महसूस कर रहे हैं इसके बारे में जानने के लिए प्रश्नों का उपयोग करें और यह स्पष्ट करने के लिए फीडबैक का उपयोग करें कि आपने उनकी भावनाओं को ठीक तरह समझा है। एेसी टिप्पणियां देने से बचें, जो दूसरों को कमतर आंकने वाली हों। 

याद रखें कि आप सभी को खुश नहीं कर सकते
आप सबको खुश नहीं कर सकते। आलोचना को अपने-आप पर कभी हावी न होने दें। खुद के जैसे बनें। आगे चलकर यह ज्यादा काम आएगा। केवल वही चीजें करें जिन्हें करने में आप सहज महसूस करते हैं। खुद के लिए संकट न मोल लें। वास्तविकता से ज्यादा मुश्किल होता है काल्पनिक चीजों को झेलना। खुद को काम में व्यस्त रखें। एक व्यस्त इंसान के पास नाखुश होने का समय ही नहीं रहता।

विश्वास की शक्ति आपके लिए हमेशा काम करती है
जैसे एक संगीतज्ञ संगीत की सबसे खूबसूरत धुनों को वायलिन के तारों में से छोटे-छोटे अंशों में निकलवाता है, ऐसे ही आप अपने दिमाग में सोई हुई प्रतिभा को जगा सकते हैं और इससे खुद को ऊपर उठा सकते हैं। जीतने का सबसे बड़ा कारण होता है अपने आप पर विश्वास। यदि आपके मन में विश्वास है, तो कितनी ही बाधाएं आएं, असफल नहीं होंगे। विश्वास की शक्ति आपके लिए काम करती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ