Header Ads Widget

Responsive Advertisement

विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ देखी चंद्रयान की सफल लैंडिंग:चंद्रमा पर यान उतरते ही इंदौर में नाच उठे आकाश विजयवर्गीय, आतिशबाजी कर खिलाई मिठाई

क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक आकाश कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को अहमदाबाद से आईं विधायक कंचनबेन रादडिया एवं अपनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं संग बड़ी स्क्रीन पर वैदिक आश्रम में लाइव चंद्रयान की सफल लैंडिंग देखी। इस मौके पर विधायक विजयवर्गीय के साथ क्षेत्र 3 के सभी कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। इस दौरान भारत माता की जय से परिसर गूंज उठा।

सफल लैंडिंग के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि भारत ने आज इतिहास रचा है, हमारे देश के होनहार वैज्ञानिकों ने दुनिया के सामने हम भारतवासियों को गौरवान्वित किया है। हम खुशकिस्मत है कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। मैं समस्त नागरिकों को इस ऐतिहासिक पल की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। तिरंगे झंडों से सजे वैदिक आश्रम में जैसे ही चंद्रयान ने सफल लैंडिंग की, वहां जोरदार आतिशबाजी करके सभी ने जश्न मनाया। ढोल-ताशे बजा कर सभी ने नाच कर खुशी का इजहार किया। इस ऐतिहासिक पल पर विधायक आकाश विजयवर्गीय ने अतिथि विधायक रादडिया को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।

गौरतलब है की बुधवार को क्षेत्र क्रमांक 3 के देवी अहिल्या मंडल में विधायक प्रवास का तीसरे दिन का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें अतिथि विधायक ने इस मंडल के कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजन, सभी मोर्चे प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं अन्य जनों के साथ बैठक कर चर्चा की। विधायक रादडिया ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात कर उनके साथ भी चर्चा की। विधायक रादडिया के साथ पूरे समय क्षेत्रीय विधायक आकाश विजयवर्गीय, क्षेत्र 3 के पार्षद, मंडल अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

बड़े स्कीन पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग देखते विधायक आकाश विजयवर्गीय वे कार्यकर्ता।
बड़े स्कीन पर चंद्रयान की सफल लैंडिंग देखते विधायक आकाश विजयवर्गीय वे कार्यकर्ता।
चंद्रयान की सफल लैंडिंग की आतिशबाजी कर खुशी मनाते भाजपा नेता और कार्यकर्ता।
चंद्रयान की सफल लैंडिंग की आतिशबाजी कर खुशी मनाते भाजपा नेता और कार्यकर्ता।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ