Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मोदीजी की नसिया में प्रवचन:जैन साधु की हत्या हो सकती है तो सोचो तुम्हारे साथ क्या नहीं हो सकता ?– आचार्य विहर्ष सागर महाराज

कर्नाटक में आचार्य काम कुमार नंदी की हत्या से पूरे भारत ही नहीं विश्वभर के जैन समाज में रोष व्याप्त है। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद एवं सोशल ग्रुप फेडरेशन ने भी आचार्यों, मुनियों के संदेश को स्वीकार करते हुए गुरुवार को इंदौर में भी बंद का समर्थन किया और अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।

प्रवचन देते हुए आचार्य विहर्ष सागर महाराज।
प्रवचन देते हुए आचार्य विहर्ष सागर महाराज।

मोदीजी की नसिया में चातुर्मास में आचार्य विहर्ष सागर महाराज ने कहा आचार्य काम कुमार नंदी की शहादत से एक हो जाओ। जब इस देश में मुनियों की निर्मम हत्या हो सकती है, तो सोचो तुम्हारे साथ क्या नहीं हो सकता? शहर में बहुत मंडल है, मंडल बनते ही है, कमंडल की रक्षा के लिए। यदि कमंडल के समर्थन में नहीं आए तो समझो सब बंडल है। आप जागृत हो जाओ, इस तरह की घटना दोबारा न हो। धर्म प्रधान इस देश में साधुओं की, मंदिरों की सुरक्षा व संरक्षण होना ही चाहिए।

पूजन करते समाजजन।
पूजन करते समाजजन।

महाराज श्री ने कहा जैन दर्शन में देव, शास्त्र, गुरु एक अमोघ शस्त्र है। विश्व में 1% जैनी भी अपना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, क्योंकि उनके ऊपर ईश्वर की छत्रछाया है। रोजाना आप अपना चेहरा शीशे में देखते हो, अब अपनी आत्मा को भी देख लो। सम्यक दृष्टि जीव को 8 अंगों का पालन करना चाहिए और निम्न 8 मदों को कभी नहीं करना चाहिए। यह है – ज्ञान का मद, पूजा का मद, कुल का मद, जाति का मद, बल का मद, रिद्धि-सिद्धि का मद, तप का मद और रूप का मद। यह सभी मद व्यक्ति में बहुत जल्दी से प्रवेश कर जाते हैं। उन्होंने कहा दान छुपाकर देना चाहिए, छपा कर नहीं।

प्रवचन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।
प्रवचन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

पूर्व में मंगलाचरण के बाद आचार्य विराग सागर के चित्र का अनावरण महिला अतिथियों द्वारा किया गया। समाज के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया शहरभर में जैन समाज ने अपना रोष इस तरह व्यक्त किया, इसमें विश्व जैन संगठन ने कालानी नगर से रैली निकालकर कमिश्नर साहब को ज्ञापन भेंट किया। नेमिनाथ चौक मल्हारगंज पर जयदीप जैन, मनोज काला, नीरज मोदी, कमल काला, पारस पांड्या, राजेंद्र सोनी, योगेंद्र काला, नितिन बड़जात्या और रामाशाह महिला मंडल की सदस्याओं ने मानव श्रृंखला बनाकर रोष प्रकट किया। राजवाड़ा पर एकत्रित होकर समाज के सैकड़ों समाजजनों ने भी अपना रोष प्रकट किया। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी एवं फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका ने सभी समाजजनों को बंद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

आचार्य विराग सागर के चित्र का अनावरण किया।
आचार्य विराग सागर के चित्र का अनावरण किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ